उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

गाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसाइटी में भीषण आग, कई फ्लैट प्रभावित!

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में स्थित गौर ग्रीन सोसाइटी में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बहुमंजिला इमारत के फ्लैट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

तीन मंजिलों तक फैली आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बताया जा रहा है कि आग पहले आठवीं मंजिल के एक फ्लैट में लगी, जो तेजी से फैलकर 9वीं, 10वीं और 11वीं मंजिल तक पहुंच गई। कई फ्लैट इसकी चपेट में आ गए। कुछ लोग अंदर फंसे होने की आशंका जताई गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया। दमकल विभाग की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और लगातार आग बुझाने का प्रयास जारी है।

शॉर्ट सर्किट बना आग की वजह

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह-सुबह अचानक धुआं उठता देख लोग घरों से बाहर भागने लगे, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद सोसाइटी में फायर सेफ्टी सिस्टम को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऊंची इमारतों में नियमित सुरक्षा जांच बेहद जरूरी है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Related posts

UP Board 2026: मार्कशीट में गलती सुधारने का आखिरी मौका, 6 मई तक करें आवेदन

News Author

महाशिवरात्रि से पहले पीतल नगरी का बाजार गुलजार, शिव मूर्तियों की भारी डिमांड

News Author

गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड: मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, इलाके में RAF तैनात!

News Author

Leave a Comment