तकनीकी क्षेत्रराष्ट्रीय

243Km की रेंज, 90Km/h की स्पीड.. बाजार में आ गया नया स्कूटर, जानें कीमत!

नई दिल्ली: भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में एक और नया मॉडल दस्तक दे चुका है। Simple Energy ने अपना नया Simple Wave इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.10 लाख रखी है। कंपनी का कहना है कि इस स्कूटर को खास तौर पर भारतीय परिवारों और रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Simple Wave की खास बात इसकी लंबी रेंज, बेहतर स्टोरेज और अलग-अलग बैटरी विकल्प हैं। कंपनी के मुताबिक इसकी डिलीवरी सितंबर 2026 के आखिरी सप्ताह से शुरू होगी, जबकि बुकिंग डीलरशिप के माध्यम से शुरू हो चुकी है।

243Km तक की रेंज और 90Km/h की स्पीड

Simple Wave को कुल छह कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसके टॉप मॉडल Simple Wave+ में 5kWh बैटरी पैक दिया गया है। इसके साथ 6.4kW PMSM मोटर मिलती है और कंपनी के अनुसार इसकी क्लेम्ड टॉप स्पीड 90Km/h है।

कंपनी के मुताबिक टॉप मॉडल 179Nm का व्हील टॉर्क जनरेट करता है। अलग-अलग वेरिएंट में 3.7kWh, 2.7kWh और 2.2kWh बैटरी विकल्प भी मिलते हैं। इनकी क्लेम्ड IDC रेंज क्रमशः 171Km, 132Km और 110Km है।

2 घंटे 15 मिनट में 80% चार्ज

Simple Wave+ की एक और खासियत इसका फास्ट चार्जिंग सिस्टम है। कंपनी का दावा है कि फास्ट चार्जिंग की मदद से टॉप मॉडल की बैटरी 0 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 2 घंटे 15 मिनट में चार्ज हो सकती है।

स्कूटर की बैटरी और मोटर को IP67 रेटिंग के साथ प्रोटेक्शन दिया गया है। सभी वेरिएंट में Ride, Eco और ECOX राइडिंग मोड मिलते हैं, जबकि महंगे मॉडल में Sport मोड भी उपलब्ध है।

70 लीटर तक मिलेगा स्टोरेज

फैमिली यूज को ध्यान में रखकर बनाए गए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने स्टोरेज पर भी खास ध्यान दिया है। Simple Wave में कुल 70 लीटर तक स्टोरेज मिलता है।

सीट के नीचे 63 लीटर तक का स्टोरेज कंपार्टमेंट दिया गया है। इसके अलावा 3 लीटर का ग्लवबॉक्स और 4 लीटर का अलग ऑक्जिलरी कंपार्टमेंट भी मिलता है।

150Kg पेलोड और 7-इंच TFT डिस्प्ले

Simple Wave में 1,347mm का व्हीलबेस और 150Kg की पेलोड कैपेसिटी दी गई है। इसकी सीट हाइट 775mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 175mm है। कंपनी के अनुसार स्कूटर 300mm तक की वॉटर-वेडिंग क्षमता भी रखता है।

फीचर्स की बात करें तो वेरिएंट के अनुसार इसमें 7-इंच TFT डिस्प्ले या 5-इंच EBN स्क्रीन मिलती है। TFT वाले मॉडल में Bluetooth, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, GPS ट्रैकिंग, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, USB चार्जिंग और OTA अपडेट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Ather, iQube और Chetak से मुकाबला

भारतीय बाजार में Simple Wave का मुकाबला Ather, TVS iQube और Bajaj Chetak जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा। कंपनी का फोकस प्रीमियम सेगमेंट के बजाय बड़े मास मार्केट और फैमिली यूजर्स तक पहुंच बनाने पर है।

Related posts

‘जब स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी हो सकती है तो EVM में क्यों नहीं’, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

News Author

सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, बोले- “केस मेरे लिए मेडल हैं”, 32 मुकदमों का किया जिक्र

News Author

“हाईवे पर मौत से खेल! मुरादाबाद में कार की छत पर स्टंट, VIDEO VIRAL”

News Author

Leave a Comment