अन्तर्राष्ट्रीयदुनिया

Taiwan-China Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ताइवान का बड़ा बयान, कहा- ‘हम आजाद देश हैं’

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के हालिया बयान के बाद ताइवान और चीन के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ताइवान ने साफ शब्दों में कहा है कि वह एक स्वतंत्र और संप्रभु देश है और बीजिंग को उस पर कोई अधिकार नहीं है।

ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि “रिपब्लिक ऑफ चाइना यानी ताइवान एक लोकतांत्रिक और स्वतंत्र राष्ट्र है। चीन को हमारी संप्रभुता पर दावा करने का कोई अधिकार नहीं है।”

ट्रंप के बयान से मचा विवाद

पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ताइवान को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “मैं नहीं चाहता कि कोई देश खुद को आजाद घोषित करे।”

ट्रंप का यह बयान चीन यात्रा और राष्ट्रपति Xi Jinping से मुलाकात के बाद सामने आया। इसके बाद ताइवान ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए खुद को पूरी तरह स्वतंत्र देश बताया।

ताइवान की रक्षा पर ट्रंप का नरम रुख

इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने ताइवान की सुरक्षा को लेकर भी नरम रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका कोई नया युद्ध नहीं चाहता और ताइवान को शांत रहना चाहिए।

ट्रंप ने कहा, “युद्ध लड़ने के लिए हमें हजारों मील दूर जाना होगा। मैं चाहता हूं कि ताइवान और चीन दोनों शांत रहें।”

उनके इस बयान के बाद अमेरिका में भी बहस तेज हो गई है कि क्या ट्रंप ताइवान के समर्थन से पीछे हट रहे हैं।

चीन ने ताइवान मुद्दे को बताया सबसे संवेदनशील

चीनी मीडिया के मुताबिक राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ट्रंप से साफ कहा कि ताइवान का मुद्दा चीन-अमेरिका संबंधों में सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण है।

जिनपिंग ने चेतावनी दी कि अगर इस मुद्दे को सही तरीके से नहीं संभाला गया तो दोनों देशों के बीच सीधा टकराव हो सकता है।

हथियार पैकेज पर भी सस्पेंस

इस बीच ताइवान को दिए जाने वाले 11 अरब डॉलर के अमेरिकी हथियार पैकेज पर भी सस्पेंस बना हुआ है। अमेरिकी कांग्रेस इस पैकेज को मंजूरी दे चुकी है, लेकिन ट्रंप ने अभी तक अंतिम मंजूरी नहीं दी है।

उन्होंने कहा, “मैंने अभी इसे मंजूरी नहीं दी है। आगे क्या होगा, यह देखा जाएगा।”

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में ताइवान मुद्दा अमेरिका-चीन संबंधों में बड़ा विवाद बन सकता है।

Related posts

अफगानिस्तान को मिला रूस का साथ, पाकिस्तान-अमेरिका की बढ़ी टेंशन, क्या तालिबान को मिलेंगे मिग-सुखोई और S-400?

News Author

ग्रीनलैंड पर अमेरिका के सैन्य कदम को मेलोनी ने किया खारिज, NATO की आर्कटिक मजबूत उपस्थिति की वकालत

News Author

पाकिस्तान ने खुद सुना दी ऑपरेशन सिंदूर की सक्सेस स्टोरी

News Author

Leave a Comment