फ़िल्मी दुनियाराष्ट्रीय

अभिनेत्री-गायिका सुलक्षणा पंडित ने 71 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड में शोक

अभिनेत्री-गायिका सुलक्षणा पंडित

दिग्गज अभिनेत्री-गायिका सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष की आयु में बृहस्पतिवार शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने उलझन जैसी फिल्मों से अभिनय में और ‘तू ही सागर तू ही किनारा’ जैसे लोकप्रिय गीतों से पार्श्व गायन में अपनी अमिट छाप छोड़ी, जिससे बॉलीवुड में एक बहुमुखी प्रतिभा का अंत हो गया। उनके निधन पर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही हैं मशहूर अभिनेत्री और पार्श्व गायिका सुलक्षणा पंडित का बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

उनके भाई ललित पंडित ने यह जानकारी दी। सुलक्षणा71 वर्ष की थीं। सुलक्षणा को नानावटी अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उन्होंने अंतिम सांस ली। ललित पंडित ने बताया, ‘‘शाम करीब सात बजे दिल का दौरा पड़ने से सुलक्षणा का निधन हो गया। उन्होंने सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की थी और थोड़ी अस्वस्थ लग रही थीं। हम उन्हें नानावटी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।सुलक्षणा ने 1975 में संजीव कुमार के साथ फिल्म ‘‘उलझन’’ से करियर शुरुआत की और फिर राजेश खन्ना, शशि कपूर और विनोद खन्ना सहित अपने दौर के लगभग सभी शीर्ष सितारों के साथ काम किया। उनकी अन्य प्रमुख फिल्में ‘‘संकोच’’, ‘‘हेराफेरी’’ और ‘‘खानदान’’ हैं।पार्श्व गायिका के रूप में भी सुलक्षणा का समानांतर और उतना ही प्रभावशाली करियर रहा और उन्होंने ‘तू ही सागर तू ही किनारा’, ‘परदेसिया तेरे देश में’, ‘बेकरार दिल टूट गया’ और ‘बांधी रे काहे प्रीत’ जैसे हिट गाने गाए। वह हरियाणा के हिसार के एक संगीत परिवार से थीं। पंडित जसराज उनके करीबी रिश्तेदार थे

Related posts

दिल्ली में जज अमन कुमार शर्मा की संदिग्ध मौत, घर के बाथरूम में मिला शव!

News Author

PM मोदी का UAE समेत 5 देशों का दौरा क्यों है बेहद अहम? विदेश मंत्रालय ने बताया पूरा प्लान!

News Author

Home Loan, Car Loan, Personal Loan होंगे सस्ते: RBI ने दी देशवासियों को बड़ी सौगात, रेपो रेट 25bps घटाया

News Author

Leave a Comment