Moradabadअपना शहरअमरोहा

सचिन चौधरी से पार्टी ने मांगा स्पष्टीकरण, पूर्व एमपी दानिश अली को कहे थे अपशब्द

नोटिस

अमरोहा में कांग्रेस की अंदरूनी कलह फिर सतह पर, पूर्व प्रत्याशी सचिन चौधरी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई सचिन चौधरी ने एक वीडियो जारी करते हुए दानिश अली पर सवाल उठाते हुए कहाआप नेता हैं ब्रोकर हैं या लाइंजर

यह आपको तय करना होगा भाईजी।इस बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस में हलचल मच गई है। अमरोहा। कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर विवाद ने जोर पकड़ लिया है। अमरोहा लोकसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी और वर्तमान में प्रदेश सचिव सचिन चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पार्टी के अंदर अपने ही वरिष्ठ नेता कुंवर दानिश अली पर सोशल मीडिया के माध्यम से तीखा हमला बोलने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। सचिन चौधरी ने एक वीडियो जारी करते हुए दानिश अली पर सवाल उठाते हुए कहा आप नेता हैं, ब्रोकर हैं या लाइंजर, यह आपको तय करना होगा भाईजी।इस बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस में हलचल मच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने सचिन चौधरी को नोटिस जारी किया है।

समिति ने उनसे 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि सचिन चौधरी पहले भी कई विवादों में घिर चुके हैं। जमीन से जुड़े मामलों से लेकर वीर जवानों के नाम पर कथित घोटालों तक, उनका नाम विवादों से जुड़ता रहा है। अब एक बार फिर पार्टी अनुशासन को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की तलवार लटक रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रहा है, और यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। अब देखना यह होगा कि सचिन चौधरी अपने बयान पर सफाई देते हैं या एक बार फिर कांग्रेस में आंतरिक गुटबाज़ी खुलकर सामने आती है

Related posts

मुरादाबाद में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद का हिस्सा ध्वस्त, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई!

News Author

मझोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई हत्या के मामले में फरार वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

News Author

दिवाली के दूसरे दिन भी ख़राब हवा से सबसे अधिक प्रभावित रामगंगा विहार व कांशीराम नगर,एक्यूआई 300 पार

News Author

Leave a Comment