उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

UP Weather Live: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 27 जनवरी से 40 से ज्यादा जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, IMD अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है। बीते कुछ दिनों से कभी कोहरा तो कभी बारिश के कारण प्रदेश में ठंड और मौसम का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक 25 और 26 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 27 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते ही हालात बदल जाएंगे।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार 27 जनवरी से प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में बादल छाने, हल्की से मध्यम बारिश और 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट के साथ ठंड फिर से बढ़ सकती है।

25–26 जनवरी तक राहत, कोई अलर्ट नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक 25 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के सभी जिले ग्रीन जोन में हैं। 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) तक भी आंधी-तूफान या बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में धूप खिली रहेगी और मौसम शुष्क रहेगा।

इन जिलों में रहेगा मौसम साफ

रविवार (25 जनवरी) को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, रामपुर, बदायूं, बरेली, अयोध्या, बस्ती, सीतापुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, गोरखपुर, मेरठ, हापुड़, पीलीभीत, शाहजहांपुर, कानपुर, कन्नौज, इटावा, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर, अमेठी और रायबरेली समेत कई जिलों में आसमान साफ रहेगा।

इन इलाकों में अधिकतम तापमान 27–28°C और न्यूनतम तापमान 8–9°C के आसपास रह सकता है।

लखनऊ और नोएडा में कब बदलेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप निकल आएगी। यहां न्यूनतम तापमान करीब 9°C और अधिकतम 23°C रहने का अनुमान है।
हालांकि दो दिन बाद (27 जनवरी से) लखनऊ में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है।

दिल्ली से सटे नोएडा में भी सुबह हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। यहां न्यूनतम तापमान 9°C और अधिकतम 21°C रहेगा। 27 जनवरी के बाद नोएडा में भी हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहेंगे।

तापमान में आएगा अचानक उछाल

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, अगले 24 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन बारिश के बाद ठंड का असर फिर बढ़ सकता है।

Related posts

जनता दर्शन में सीएम योगी का मानवीय फैसला, मासूम को दिलाई जीवनरक्षक इलाज की सुविधा

News Author

पुलिस भर्ती परीक्षा और नवरात्र को लेकर नगर निगम अलर्ट, शहर में व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण!

News Author

कोडीन सिरप कांड: लखनऊ की फर्म से भी हुई तस्करी, कई शहरों में बेची गई ‘मौत की दवा’

News Author

Leave a Comment