राजधानी दिल्लीराष्ट्रीय

दिल्ली में 2026 के पहले 15 दिन में 800+ लोग लापता, पुलिस आंकड़ों से बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से लापता लोगों को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक डेटा के मुताबिक 1 से 15 जनवरी 2026 के बीच कुल 807 लोग लापता हुए। यानी औसतन हर दिन करीब 54 लोग गायब हुए।

इन मामलों में सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं और लड़कियों की रही। रिपोर्ट के अनुसार, 807 में से 509 महिलाएं/लड़कियां, जबकि 298 पुरुष लापता दर्ज किए गए।

191 नाबालिग भी लापता, हर दिन औसतन 13 बच्चे गायब

डेटा के मुताबिक कुल लापता लोगों में 191 नाबालिग शामिल हैं, जबकि 616 वयस्क बताए गए।
आंकड़ों से यह भी सामने आया कि जनवरी के पहले 15 दिनों में हर दिन औसतन 13 बच्चे लापता हुए।

नाबालिगों में 146 लड़कियां और 45 लड़के शामिल हैं।

पुलिस को 235 लोग मिले, 572 अब भी लापता

रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली पुलिस अब तक 235 लोगों का पता लगाने में सफल रही है, लेकिन 572 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

किशोर उम्र के मामलों में स्थिति ज्यादा गंभीर

लापता नाबालिगों में 169 किशोर शामिल हैं, जिनमें 138 किशोर लड़कियां और 31 लड़के हैं।
पुलिस 29 लड़कियों और 19 लड़कों को खोज पाई है, लेकिन करीब 71% किशोर अभी भी लापता हैं।

वयस्कों के मामले भी बड़ी संख्या में

जनवरी के पहले पखवाड़े में 616 वयस्क लापता हुए, जिनमें

  • 363 महिलाएं
  • 253 पुरुष

पुलिस ने 91 महिलाओं और 90 पुरुषों का पता लगाया, लेकिन 435 वयस्कों के मामले अब भी लंबित हैं।

2025 के 9,000+ केस अब भी अनसुलझे

रिपोर्ट के अनुसार 2025 में दिल्ली में 24,508 लोग लापता दर्ज किए गए थे।
इनमें

  • 14,870 महिलाएं
  • 9,638 पुरुष

पुलिस ने 15,421 लोगों को खोज लिया, लेकिन 9,087 मामले अब भी पेंडिंग हैं।

Related posts

यूपी सरकार का दिवाली तोहफा लाखो कर्मचारियों को मिलेगा बंपर बोनस

News Author

फ्लाइट में महुआ मोइत्रा के खिलाफ नारेबाजी, DGCA में शिकायत दर्ज!

News Author

CJP प्रदर्शन में हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस सख्त, 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले की भी जांच!

News Author

Leave a Comment