अन्तर्राष्ट्रीयदुनिया

Iran War के बीच नया मोर्चा: अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, नूर खान एयरबेस पर ड्रोन अटैक का दावा

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष के बीच दक्षिण एशिया में भी तनाव बढ़ गया है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर बड़े हमले का दावा किया है।

अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार तालिबान ने पाकिस्तान के Noor Khan Airbase को ड्रोन हमले में निशाना बनाया है। यह एयरबेस रावलपिंडी में स्थित है और पाकिस्तान वायुसेना के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है।

किन-किन जगहों पर स्ट्राइक का दावा?

अफगानिस्तान का दावा है कि:

  • रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस को निशाना बनाया गया
  • बलूचिस्तान के Quetta में 12वीं डिवीजन हेडक्वार्टर पर हमला
  • Khyber Pakhtunkhwa में भी एयरस्ट्राइक
  • डूरंड लाइन पर पाकिस्तानी चेकपोस्ट को नुकसान

अफगान पक्ष का कहना है कि यह कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से काबुल और बगराम में किए गए हमलों के जवाब में की गई है।

ड्रोन अटैक की तस्वीरें जारी

अफगान रक्षा मंत्रालय ने कथित तौर पर ड्रोन हमले की तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनमें नूर खान एयरबेस के पास सैन्य गतिविधियां दिखाई दे रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगान बलों ने सीमा के पास पाकिस्तानी मिलिशिया के चेकपॉइंट्स और वाहनों को भी निशाना बनाया। कुनार बॉर्डर ब्रिगेड द्वारा तोप और गोले दागे जाने का भी दावा किया गया है।

क्षेत्रीय तनाव और बढ़ा

पहले से ही ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण क्षेत्र में अस्थिरता है। अब अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव दक्षिण एशिया की सुरक्षा के लिए नई चुनौती बन सकता है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर यह टकराव लंबा चला तो इसका असर पूरे क्षेत्रीय संतुलन पर पड़ सकता है।

Related posts

Bangladesh में हिंदू युवक की हत्या चिंताजनक: प्रियंका गांधी

News Author

चाबहार से बंदर अब्बास तक धमाके, ईरान पर अमेरिकी हमलों से बढ़ा तनाव; होर्मुज में फिर टकराव!

News Author

ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, भारतीयों के ग्रीन कार्ड सपने को झटका? 12 लाख लोग हो सकते हैं प्रभावित

News Author

Leave a Comment