तकनीकी क्षेत्र

हजारों-लाखों नहीं, Meta ने डिलीट किए करोड़ों Instagram-Facebook अकाउंट, वजह जानकर रह जाएंगे दंग!

नई दिल्ली:
सोशल मीडिया पर बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Meta ने अपने प्लेटफॉर्म्स से एक करोड़ से ज्यादा फर्जी अकाउंट डिलीट कर दिए हैं।

कंपनी के अनुसार पिछले साल उसने 15.9 करोड़ स्कैम विज्ञापन और करीब 1.1 करोड़ स्कैम से जुड़े अकाउंट हटाए हैं। यह कार्रवाई यूजर्स को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए की गई है।

किन प्लेटफॉर्म्स पर हुआ एक्शन

Meta के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook, Instagram और WhatsApp पर बड़ी संख्या में स्कैम से जुड़े अकाउंट्स की पहचान की गई थी।

इन अकाउंट्स के जरिए लोगों को फर्जी निवेश योजनाओं, नकली ऑफर्स और सेलिब्रिटी के नाम पर ठगी का शिकार बनाया जा रहा था।

स्कैम पकड़ने के लिए आएंगे नए AI टूल

Meta ने बताया कि वह जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म्स पर नया AI-आधारित स्कैम डिटेक्शन सिस्टम शुरू करने जा रही है।

यह सिस्टम अलग-अलग संकेतों को एक साथ एनालाइज करके यूजर्स को पहले ही संभावित स्कैम के बारे में अलर्ट करेगा।

कंपनी के अनुसार यह टूल खास तौर पर उन स्कैम को पकड़ने के लिए डिजाइन किया गया है, जिनमें किसी ब्रांड, सेलिब्रिटी या प्रसिद्ध व्यक्ति के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को धोखा दिया जाता है।

WhatsApp यूजर्स के लिए नया सुरक्षा फीचर

Meta ने यह भी बताया कि WhatsApp यूजर्स की सुरक्षा के लिए नया अकाउंट प्रोटेक्शन फीचर भी लाया जाएगा।

इस फीचर के जरिए जब कोई यूजर अपने अकाउंट को किसी दूसरे डिवाइस से लिंक करेगा, तो ऐप में एक चेतावनी दिखाई देगी।

इसमें डिवाइस की लोकेशन भी दिखाई जाएगी और यूजर को बताया जाएगा कि अगर गलत डिवाइस से लिंक किया गया तो उसकी पूरी चैट हिस्ट्री किसी और के हाथ लग सकती है।

बढ़ रहे हैं ऑनलाइन स्कैम

विशेषज्ञों के मुताबिक सोशल मीडिया पर ऑनलाइन स्कैम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे दुनियाभर में लाखों यूजर्स आर्थिक नुकसान का शिकार हो रहे हैं।

ऐसे में Meta द्वारा उठाया गया यह कदम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related posts

NASA का Artemis-II Mission: 50 साल बाद चांद की ओर लौटेगा इंसान, अपोलो से कितना अलग है ये मिशन?

News Author

Sora बंद करने पर Sam Altman का बड़ा खुलासा!

News Author

बच्चों के लिए बंद होगा फेसबुक-इंस्टाग्राम? IT मंत्री अश्विनी वैष्णव का सोशल मीडिया पर बड़ा बयान

News Author

Leave a Comment