उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश करने वाले के बारे में क्या पता चला? कश्मीर में अहमद शेख के घर पहुंची पुलिस!

अयोध्या के श्रीराम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश से जुड़ा मामला अब कश्मीर तक पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस शोपियां जिले में रहने वाले अहमद शेख के घर पूछताछ के लिए पहुंची है। अहमद शेख को राम मंदिर परिसर में कथित तौर पर नमाज पढ़ने की कोशिश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद यह मामला सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया।

अहमद शेख के परिवार ने पुलिस को बताया है कि वह मानसिक रूप से बीमार हैं और उनका इलाज श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभाग में चल रहा है। परिजनों का दावा है कि अहमद को मंदिर और मस्जिद का फर्क समझ में नहीं आता और वह अक्सर बिना बताए कहीं भी चला जाता है। परिवार ने अपने दावे के समर्थन में मेडिकल रिकॉर्ड भी पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस ने अहमद शेख के बेटे इमरान शेख को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को 55 वर्षीय अहमद शेख दिन के समय राम मंदिर परिसर में दाखिल हुआ। उसने पहले मंदिर के दर्शन किए और फिर सीता रसोई क्षेत्र के पास बैठ गया, जहां वह कथित तौर पर नमाज पढ़ने की तैयारी कर रहा था। सुरक्षाकर्मियों ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और तुरंत हस्तक्षेप करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। आरोप है कि रोके जाने पर उसने नारे भी लगाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ खुफिया एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि अहमद शेख अकेले आया था या इसके पीछे कोई और साजिश है। साथ ही उसकी अयोध्या यात्रा के उद्देश्य और यात्रा से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

घटना के बाद राम मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और खुफिया एजेंसियां मंदिर की सुरक्षा में किसी भी संभावित चूक की जांच कर रही हैं। फिलहाल जिला प्रशासन और राम मंदिर न्यास की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Related posts

मुरादाबाद: नगर वासियों को आवारा कुत्तों से मिलेगी निजात, नगर निगम बनाएगा 1000 क्षमता वाला शेल्टर होम

News Author

बंगाल चुनाव के बाद विपक्षी हलचल तेज, ममता से मिलकर बोले अखिलेश — “आप हारी नहीं, हराई गई हैं”!

News Author

Unnao Rape Case: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से सशर्त जमानत, पीड़िता बोली- यह हमारे लिए ‘काल’

News Author

Leave a Comment