Moradabadअपना शहर

जिला बार एसोसिएशन मुरादाबाद की बैठक जिला बार के सभागार में सम्पन्न

अधिवक्ता बैठक
बैठक में मौजूद अधिवक्तागण

मुरादाबाद। जिला बार एसोसिएशन मुरादाबाद की बैठक जिला बार के सभागार में सम्पन्न हुई। अधिवक्ताओं की चली आ रही मुरादाबाद मुख्यालय पर ऋण वसूली अधिकरण, भ्रष्टाचार निरोधक न्यायालय, मुरादाबाद में निर्यातको की संख्या अधिक है को मुरादाबाद में इससे संबंधित कोर्ट को स्थापित करने की मांग लम्बे समय से चली आ रही थी।अधिवक्ताओं ने योगी सरकार को भ्रष्टाचार निरोधक न्यायालय को
मुरादाबाद में स्थापित का स्वागत किया है और योगी की सरकार से उपरोक्त न्यायालय को भी मुरादाबाद मुख्यालय पर स्थापित करने मांग की है। अधिवक्ताओं ने यह भी मांग की जनता को सस्ता सुन्दर और सुलभ न्याय के लिए जनता को प्रयागराज उच्च न्यायालय जाना पड़ता है जब की मुरादाबाद मंडल उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्ड पीठ से काफी पास है और पश्चिम उत्तर प्रदेश में खंड पीठ की मांग कर रहे है पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की खंड पीठ की स्थापना होने तक मुरादाबाद मंडल को लखनऊ खंड पीठ से जोड़ने की मांग की गई और इस व्यवस्था में सरकार पर कोई वित्तीय प्रभाव भी नहीं पड़ेगा


डी०जी०सी० सिविल अजय कुमार गुप्ता ने अधिवक्ता काल्याण निधि न्यासी समिति द्वारा अधिवक्ताओं को दी जाने वाली राशि में वृद्धि व अन्य सुविधाओं पर योगी सरकार को बधाई दी।पूर्व अध्यक्ष अनिल पाल सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा (Advocate Protection Act) को शीघ्र पारित करने की मांग लागू हो। इस प्रस्ताव की प्रतिमुख्यमंत्री को भेजने का निर्णय लिया। सभा में डी०जी०सी० अजय कुमार गुप्ता, सोमपाल सिंह, ललित अरोरा,जयवीर सिंह, चौ० अनिल पाल सिंह, संजीव कुमार सक्सैना, शेर सिंह बौद्ध
हरस्वरूप सिंह, हरि शंकर शर्मा आदि ने प्रतिभाग किया।सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष हरप्रसाद ने की तथा संचालन सरदार प्रकाश
वीर सिंह ने किया।

Related posts

रेलवे ट्रेन मैनेजरों ने प्रमुख मांगों को लेकर किया एक दिवसीय धरना,

News Author

इम्पीरियल तिराहे पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, एसपी नगर ने लिया मौके का जायज़ा

News Author

मंडलायुक्त की बड़ी कार्यवाई, मंडल स्तर के 07 अधिकारियों के वेतन आहरण पर रोक, 09 को स्पष्टीकरण नोटिस

News Author

Leave a Comment