Moradabadअपना शहर

शिवसेना में बड़ा फेरबदल — गुड्डू सैनी बने मुरादाबाद मंडल प्रमुख, पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने की घोषणा

SHIV SENA

मुरादाबाद। पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रमुख माननीय ललित मोहन शर्मा ने आज मुरादाबाद में संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने जिला प्रमुख गुड्डू सैनी को पदोन्नति देते हुए मंडल प्रमुख (मंडल मुरादाबाद) नियुक्त किया है। इसके साथ ही कई अन्य पदों पर भी नई नियुक्तियाँ की गईं।नई जिम्मेदारियों के तहत श्री नितिन वर्मा को मंडल प्रभारी, बाबा कुशल सिंह को प्रचारक पश्चिम उत्तर प्रदेश, नन्हे चौधरी उर्फ दिनेश को जिला प्रमुख मुरादाबाद, श्री मनोज कुमार को जिला प्रभारी, और रजत शोत्रिय को महानगर प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया है।इसके अलावा श्री रामप्रसाद प्रजापति को उनके पूर्व पद पश्चिम उत्तर प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी पुनः सौंपी गई है।इस अवसर पर ललित मोहन शर्मा जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अनुशासन में रहते हुए शिवसेना प्रमुख आदरणीय एकनाथ शिंदे जी, राष्ट्रीय सचिव अभिजीत एडसूल जी और शिवसेना समन्वयक गुलाब दूबे जी के दिशा-निर्देशों के अनुसार संगठन को और अधिक सक्रियता से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

Related posts

नए साल में मुरादाबाद रेलवे मंडल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DRM बदले, मंडल में हड़कंप

News Author

भीषण गर्मी का असर: मुरादाबाद में बदला स्कूल टाइम, अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं!

News Author

महिला वर्ड कप फाइनल में मुरादाबाद का कनेक्शन, स्नेह और दीप्ती दिखाएंगी दम, एक पुलिस अकादमी में ले रही ट्रेनिंग दूसरी रेलवे में कार्यरत…

News Author

Leave a Comment