Moradabadअपना शहर

मुरादाबाद में नकली देसी अंडे का भंडाफोड़, ₹3.89 लाख के अंडे सीज

नकली देसी अंडे

मुरादाबाद। सहायक आयुक्त खाद्य मुरादाबाद के निर्देशन तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को काशीपुर रोड, रामपुर तिराहा बरवाड़ा मजरा स्थित श्री अल्लाह खां के अंडा गोदाम पर बड़ी कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री के.के. यादव एवं श्री प्रजन सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे, जहाँ निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितताएँ पाई गईं।

टीम ने पाया कि गोदाम पर सफेद अंडों को आर्टिफिशियल कलर लगाकर देसी अंडों जैसा रंग दिया जा रहा था, जिससे उपभोक्ताओं को धोखा देकर महंगे दामों पर बेचा जा सके। यह कार्य स्पष्ट रूप से खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है।

छापेमारी के दौरान कुल ₹3,89,772 मूल्य के अंडे जब्त किए गए। इसमें 45,360 रंगीन अंडे तथा 35,640 सफेद अंडे, जिन्हें रंगने के लिए रखा गया था, शामिल हैं। इसके अलावा रंग मिलाने में उपयोग होने वाला adulterant भी मौके से सीज किया गया। कार्रवाई के बाद विभाग ने अंडा गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

खाद्य विभाग ने इस गंभीर मामले में कटघर थाना में तहरीर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य मिलावट के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि आम जनता को सुरक्षित व शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

Related posts

गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में आज आयोजित हुआ इंटरस्कूल बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट

News Author

₹17 लाख का झटका! WhatsApp पर ट्रेडिंग का झांसा देकर कारोबारी से साइबर ठगी, मुरादाबाद में FIR दर्ज

News Author

“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मुरादाबाद पुलिस ने किया सामूहिक गायन

News Author

Leave a Comment