Moradabadअपना शहर

औचक निरीक्षण में 54 कार्मिक मिले गैरहाजिर, वेतन आहरण पर रोक के साथ ही स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

डीएम

मुरादाबाद । जनपद में स्थित विभिन्न कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति एवं उनके द्वारा अपने पदीय दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन किए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देश पर कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालय एवं पटल, विकास भवन में स्थित विभिन्न कार्यालयों के साथ-साथ विद्युत वितरण खंड प्रथम, विद्युत वितरण खंड द्वितीय, सिंचाई कार्यालय, जल निगम कार्यालय एवं विकासखंड मुरादाबाद कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूर्वाह्न 10:30 बजे औचक रूप से पहुंचकर सत्यापन किया गया।इस दौरान कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों से संबंधित 06 कार्मिक, मनोरंजन कर कार्यालय के 02, खाद्य सुरक्षा कार्यालय के 01, जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के 09, विद्युत वितरण खंड प्रथम के 03, विद्युत वितरण खंड द्वितीय के 01, सिंचाई कार्यालय के 05, जल निगम कार्यालय के 02, विकास खंड मुरादाबाद कार्यालय के 01 कार्मिक के साथ-साथ विकास भवन परिसर में स्थित 12 विभागीय कार्यालयों के 24 कार्मिक गैर हाजिर मिले।

डीएम अनुज सिंह

जिलाधिकारी ने इन सभी गैर हाजिर पाए गए कार्मिकों का अग्रिम आदेशों तक वेतन बाधित करने के साथ ही स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने बताया कि शासन स्तर से निर्देश है कि प्रत्येक विभागीय अधिकारी और कार्मिक आमजन की शिकायतों और समस्याओं के समाधान और विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कराने के लिए निर्धारित समय में अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।अधिकारियों और कर्मचारियों के नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित न होने की वजह से एक ओर जहां विभागीय कार्य प्रभावित होते हैं वहीं दूसरी ओर आमजन को अपनी समस्या और शिकायत के समाधान के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह कार्यशैली शासकीय हित में बिल्कुल उचित नहीं है इसलिए शासकीय निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही होगी।

Related posts

मुरादाबाद में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला शार्प शूटर ढेर!

News Author

एसपी ग्रामीण मुरादाबाद ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

News Author

मुरादाबाद में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन! ठेले पर बाइक और गैस सिलेंडर रखकर जताया महंगाई का विरोध!

News Author

Leave a Comment