Moradabadअपना शहर

NSS इकाई द्वारा आयोजित गोष्ठी में गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, संघर्ष और शहादत पर हुआ विस्तार से विमर्श

विचार गोष्ठी

मुरादाबाद। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, मुरादाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदर्श नगर गुरुद्वारा के प्रधान सरदार भूपेंद्र सिंह बाली ने कहा कि पूरा देश गुरु तेग बहादुर जी के त्याग, देशप्रेम और धर्म की रक्षा के लिए किए गए सर्वोच्च बलिदान के लिए सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने बताया कि गुरुजी ने न केवल सिखों के लिए, बल्कि सभी धर्मों और जातियों के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

विशिष्ट अतिथि गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर, लाल बाग के सरदार गुरप्रीत सिंह दुआ ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने अत्याचारों और अन्याय के सामने अटूट साहस का परिचय दिया। उन्होंने औरंगजेब के क्रूर अत्याचारों के आगे सिर नहीं झुकाया, बल्कि अदम्य शक्ति और दिव्य शांति के साथ सब सहन करते हुए सच्चाई और स्वतंत्रता का संदेश दिया।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर सुदेश भटनागर ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन धार्मिक दृढ़ता, सत्य, नैतिकता और वीरता की ऐसी मिसाल है, जिसकी तुलना मानव इतिहास में कम ही मिलती है।

सरदार जसदेव सिंह ने गुरुजी की शहादत का इतिहास और महत्व विस्तार से बताया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार, कार्यक्रम अधिकारी, ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related posts

राज्य सूचना आयुक्त की अध्यक्षता में 06 नवंबर को कलेक्ट्रेट में होगी बैठक

News Author

मुरादाबाद में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, कांग्रेस नेता सचिन चौधरी और गार्ड गिरफ्तार

News Author

छठ पूजा का शानदार तोहफा देकर नगर निगम ने रच दिया इतिहास

News Author

Leave a Comment