अन्तर्राष्ट्रीय

Crypto Market Today: फिर लुढ़का क्रिप्टो बाजार, बिटकॉइन, एथेरियम और सोलाना में तेज गिरावट से निवेशक चिंतित

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में एक बार फिर तेज गिरावट देखने को मिल रही है। 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को Bitcoin, Ethereum, Solana, Dogecoin और Pi Coin समेत प्रमुख डिजिटल करेंसी के दाम नीचे फिसल गए हैं। कल बाजार में हल्की रिकवरी के संकेत दिखे थे, लेकिन आज फिर से बिकवाली का दबाव बढ़ गया है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है।

बिटकॉइन की कीमत में 1% से ज्यादा की गिरावट

पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन (Bitcoin Price Today) में करीब 1.3% की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद बिटकॉइन का भाव घटकर $86,250.94 पर आ गया, जो एक दिन पहले $87,842.84 के स्तर पर था। वहीं, बिटकॉइन का मार्केट कैप भी घटकर $1.72 ट्रिलियन रह गया है।

एथेरियम और सोलाना पर ज्यादा दबाव

आज एथेरियम (Ethereum Price Today) में बिटकॉइन से भी ज्यादा गिरावट देखने को मिली। बीते 24 घंटे में करीब 4% की गिरावट के बाद एथेरियम की कीमत $2,838.47 पर पहुंच गई।
वहीं सोलाना (Solana Price Today) में भी 4.15% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव घटकर $123.51 रह गया। बिटकॉइन की साप्ताहिक 8% से अधिक गिरावट का असर सीधे तौर पर ऑल्टकॉइन पर पड़ता दिख रहा है।

डॉगकॉइन और Pi Coin का हाल

मेम कॉइन डॉगकॉइन (Dogecoin Price Today) में भी कमजोरी बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में 3.84% गिरावट के बाद इसका भाव $0.1263 पर आ गया।
वहीं Pi Coin Price Today में पहले भारी गिरावट देखी गई थी, हालांकि अब इसमें हल्की रिकवरी दिख रही है और यह फिलहाल $0.2065 के आसपास ट्रेड कर रहा है।

गिरावट के पीछे ये हैं बड़े कारण

क्रिप्टो बाजार में गिरावट के पीछे कई अहम वजहें मानी जा रही हैं।

  • Wu Blockchain के अनुसार, पिछले कई वर्षों से इस्तेमाल में नहीं आए करीब 300 बिलियन डॉलर मूल्य के बिटकॉइन अब बाजार में आ गए हैं, जिससे सप्लाई बढ़ी और डिमांड पर असर पड़ा।
  • इसके अलावा Bank of Japan की मौद्रिक नीति में संभावित बदलाव भी बाजार को प्रभावित कर रहा है। आशंका है कि जापान का केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में 0.75% तक बढ़ोतरी कर सकता है, जिससे जोखिम वाले एसेट्स जैसे क्रिप्टोकरेंसी पर दबाव बढ़ रहा है।

निवेशकों की बढ़ती चिंता

दो दिन पहले आई बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों को उम्मीद थी कि क्रिप्टो मार्केट में स्थिरता लौट रही है, लेकिन ताजा गिरावट ने फिर से मार्केट क्रैश की आशंका बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, ऐसे में निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Related posts

मोजतबा खामेनेई का VIDEO आया सामने, सेहत को लेकर जारी अटकलों के बीच ईरान ने जारी किया 12 सेकंड का फुटेज!

News Author

Iran War: होर्मुज से गुजरा LPG टैंकर ‘ग्रीन सान्वी’, भारत के लिए राहत की खबर

News Author

भारत-बांग्लादेश रिश्तों में नई पहल, लेकिन हसीना मुद्दे पर सस्पेंस!

News Author

Leave a Comment