Moradabad

Moradabad Viral Video: ट्रेन की पटरी पर लेटा युवक, मालगाड़ी गुजरने के बाद भी बची जान

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। वीडियो में एक युवक सुसाइड के इरादे से ट्रेन की पटरी पर लेटता हुआ नजर आ रहा है। इसी दौरान तेज रफ्तार मालगाड़ी युवक के ऊपर से गुजर जाती है, जिसे देख मौके पर मौजूद लोग चीख-पुकार मचाने लगते हैं।

हादसा या चमत्कार? मौके पर मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक रेलवे ट्रैक पर लेटा हुआ था और उसी वक्त मालगाड़ी आ गई। देखते ही देखते ट्रेन युवक के ऊपर से गुजरने लगी। यह दृश्य देखकर स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सभी ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

लोको पायलट की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

शोर सुनते ही मालगाड़ी के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान तुरंत हरकत में आए और युवक को ट्रेन के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला।

तीन डिब्बे गुजर गए, फिर भी नहीं आई खरोंच

हैरान करने वाली बात यह रही कि मालगाड़ी के तीन डिब्बे युवक के ऊपर से गुजर चुके थे, लेकिन युवक को खरोंच तक नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसे किसी चमत्कार से कम नहीं बताया। इसके बाद युवक को एहतियातन तुरंत अस्पताल भेज दिया गया

6 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पूरी घटना का करीब 6 सेकेंड का वीडियो स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं और रेलवे सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।

Related posts

शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च: एसपी सिटी रणविजय सिंह ने पैदल गश्त कर बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

News Author

मुरादाबाद में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला शार्प शूटर ढेर!

News Author

मुरादाबाद में लोहे के बहाने हुआ लाखो का खेल, जीएसटी चोरी का बड़ा रैकेट बेनकाब।

News Author

Leave a Comment