Moradabadअपना शहर

IMA मुरादाबाद GBM यथार्थ हॉस्पिटल नोएडा के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिए रोबोटिक हार्ट और स्पाइन सर्जरी पर एक्सपर्ट लेक्चर

IMA

मुरादाबाद। 15 नवंबर 2025 को IMA मुरादाबाद की जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) होटल ड्राइव इन 24, दिल्ली रोड पर आयोजित की गई। बैठक में यथार्थ हॉस्पिटल नोएडा के तीन वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों ने हेल्थकेयर में आधुनिक सर्जरी तकनीकों पर अपने महत्वपूर्ण लेक्चर प्रस्तुत किए।

गैस्ट्रो सर्जन डॉ. मनोज गुप्ता ने पेट से संबंधित बीमारियों में रोबोटिक सर्जरी के बढ़ते महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोबोटिक तकनीक से सर्जरी अधिक सुरक्षित, सटीक और कम दर्द वाली होती है, जिससे रिकवरी भी तेज होती है।

बच्चों के सर्जन डॉ. वेद प्रकाश ने पेडियाट्रिक हार्ट सर्जरी के उभरते मानकों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय पर जांच और उपचार से बच्चों के जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने हार्ट से जुड़ी समस्याओं की शुरुआती पहचान के महत्व पर भी जोर दिया।

न्यूरो सर्जन डॉ. राहुल शर्मा ने स्पाइन सर्जरी पर अपना विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि कमर दर्द, स्लिप डिस्क, नसों के दबाव और चलने में तकलीफ जैसी स्थितियों में समय रहते स्पाइन सर्जरी करवाना आवश्यक होता है, जिससे मरीजों को लंबे समय की जटिलताओं से बचाया जा सकता है।

मीटिंग में IMA के कई सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से IMA प्रेसिडेंट डॉ. सी.पी. सिंह, सचिव डॉ. गिरिजेश केन ट्रेज़रर डॉ. विभोर जैन सहित डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. बबीता गुप्ता, डॉ. रवि गंगल, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. मंजेश राठी, डॉ. सुषमा राठी, डॉ. मेघा श्रीवास्तव, डॉ. तरुण अग्रवाल, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. मनोज सक्सेना और डॉ. एस.के. मिड्डा शामिल रहे।

सभी विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम को बीमारियों से बचाव के लिए अनिवार्य बताया। बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Related posts

एसपी ग्रामीण मुरादाबाद ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

News Author

25 हजार का इनामी बांग्लादेशी अनस फर्जी दस्तावेजों संग मुरादाबाद से गिरफ्तार

News Author

शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च: एसपी सिटी रणविजय सिंह ने पैदल गश्त कर बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

News Author

Leave a Comment