उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

झांसी में 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या: iPhone की मांग पूरी न होने पर जहर खाया, इलाज के दौरान मौत

झांसी (उत्तर प्रदेश)

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, छात्रा iPhone की मांग कर रही थी, जिसे उसके गरीब पिता आर्थिक तंगी के कारण पूरा नहीं कर सके। इलाज के दौरान छात्रा की झांसी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।

यह मामला जालौन जिले के कुशमिलिया गांव का बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

दो दिन में iPhone दिलाने की दी थी धमकी

मृतका के पिता तुलसीराम ने बताया कि उनकी बेटी ने उनसे कहा था कि उसे दो दिन के भीतर iPhone चाहिए, नहीं तो वह अपनी जान दे देगी। iPhone की कीमत करीब 40 हजार रुपये थी, जो उनके पास उस समय नहीं थे।

पिता के अनुसार, बेटी के पास पहले से एक POCO मोबाइल फोन था, जिसे उसने अपने भाई को दे दिया था। बाद में वह iPhone की जिद पर अड़ गई।

पिता ने समझाने की कोशिश की, लेकिन…

पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी को समझाया कि अभी पैसे नहीं हैं और फसल बिकने के बाद iPhone दिला देंगे, लेकिन बेटी इस बात से नाराज हो गई। इसी बीच छात्रा ने घर में रखी जहरीली वस्तु खा ली।

परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।

यह घटना समाज में बढ़ते भौतिक दबाव, बच्चों पर मोबाइल और सोशल स्टेटस के प्रभाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Related posts

अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर भ्रामक पोस्ट का मामला गरमाया, तीन युवकों के खिलाफ FIR दर्ज!

News Author

सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, बोले- “केस मेरे लिए मेडल हैं”, 32 मुकदमों का किया जिक्र

News Author

मुरादाबाद में कानून व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी सतपाल अंतिल ने की नई पुलिस चौकी पीपलसाना की शुरुआत

News Author

Leave a Comment