उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

मुरादाबाद में कानून व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी सतपाल अंतिल ने की नई पुलिस चौकी पीपलसाना की शुरुआत

पुलिस चौकी "पीपलसाना" का विधिवत उद्घाटन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और अन्य अधिकारियों के साथ थाना भोजपुर क्षेत्र में नव निर्मित पुलिस चौकी पीपलसाना का विधिवत उद्घाटन किया।

इस चौकी का निर्माण क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है।

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण की भावना को आगे बढ़ाते हुए,
पीपलसाना निवासी छात्राओं ने फीता काटकर चौकी का शुभारंभ किया।

इस दौरान एसएसपी सतपाल अंतिल ने कहा — नई चौकी के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुँच और भी मजबूत होगी, जिससे जनता को समय पर सुरक्षा व सहायता मिलेगी।

इस मौके पर गणमान्य नागरिक, पुलिस अधिकारीगण और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे,
जिन्होंने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

Related posts

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ईडी की छापेमारी, रामपुर समेत 10 ठिकानों पर रेड!

News Author

मंत्री का काफिला रोकने पर नोटिस, BJP विधायक ब्रजभूषण बोले- मैंने कुछ गलत नहीं किया

News Author

योगी सरकार की 2022 की पहल के तहत अब तक एक लाख से अधिक लाउडस्पीकर हटाए गए

News Author

Leave a Comment