अन्तर्राष्ट्रीय

Bangladesh Hindu Attack: शरीयतपुर में भीड़ ने हिंदू व्यापारी खोकोन दास को जिंदा जलाया।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला 31 दिसंबर का है, जब शरीयतपुर जिले में एक उग्र भीड़ ने खोकोन दास नामक हिंदू व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया और उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया

भीड़ ने किया बर्बर हमला

रिपोर्ट्स के अनुसार, खोकोन दास जब अपने घर लौट रहे थे, तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। पहले उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, फिर धारदार हथियारों से वार किया गया। इसके बाद हमलावरों ने उनके शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।

तालाब में कूदकर बचाई जान

आग की लपटों से बचने के लिए खोकोन दास ने पास के एक तालाब में छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच सकी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें गंभीर हालत में बचाया और शरीयतपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

बढ़ती हिंसा पर सवाल

यह घटना बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों की कड़ी में एक और गंभीर मामला है। हाल के दिनों में हिंदुओं पर यह चौथा बड़ा हमला बताया जा रहा है। इससे पहले बेजेंद्र बिस्वास, अमृत मंडल और दीपू चंद्र दास पर भी भीड़ द्वारा हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

अंतरराष्ट्रीय चिंता

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मानवाधिकार संगठनों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब इन मामलों पर टिकी हैं।

Related posts

पुतिन ने जुकरबर्ग को दिखाई औकात! रूस ने WhatsApp पर कसा शिकंजा, चीन वाला मॉडल अपनाने के संकेत

News Author

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में पुरी जगन्नाथ मंदिर के बाहर प्रदर्शन

News Author

बांग्लादेश में हिंसा के बीच भारत अलर्ट, समुद्री सीमा में दो बांग्लादेशी जहाज जब्त

News Author

Leave a Comment