देश-विदेश ब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

प्लेन टेकऑफ से पहले नशे में पकड़ा गया पायलट, कनाडा ने एयर इंडिया को अल्टीमेटम

अभी अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना को एक साल भी पूरा नहीं हुआ है और उससे पहले ही एविएशन सेफ्टी को लेकर एक और गंभीर मामला सामने आ गया है। इस बार एयर इंडिया का एक पायलट कनाडा के वैंकूवर एयरपोर्ट पर नशे की हालत में पकड़ा गया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। इस घटना ने न सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि इंटरनेशनल एविएशन नियमों की सख्ती को भी उजागर कर दिया है।

फ्लाइट टेकऑफ से पहले हुआ बड़ा खुलासा

यह घटना 23 दिसंबर 2025 की है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-186 को वैंकूवर से वियाना होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होना था। सभी यात्री विमान में सवार हो चुके थे और टेकऑफ की तैयारी पूरी थी। इसी दौरान रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के अधिकारी विमान में दाखिल हुए और एक पायलट को अपने साथ ले गए।

ड्यूटी फ्री शॉप से खुली पोल

सूत्रों के मुताबिक, पायलट फ्लाइट से पहले ड्यूटी फ्री शॉप पर शराब खरीद रहा था। स्टोर स्टाफ को उसकी सांस से शराब की तेज गंध महसूस हुई, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पायलट की पहचान की गई और दो बार ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया गया। दोनों टेस्ट में फेल होने के बाद पायलट को ड्यूटी के लिए अनफिट घोषित कर हिरासत में ले लिया गया।

कनाडा ट्रांसपोर्ट ने दिखाई सख्ती

इस मामले को गंभीर मानते हुए ट्रांसपोर्ट कनाडा ने एयर इंडिया को आधिकारिक पत्र भेजा है। पत्र में साफ कहा गया है कि यह घटना कनाडियन एविएशन रेगुलेशंस और फॉरेन एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (FAOC) की शर्तों का उल्लंघन है। एविएशन अथॉरिटी ने इसे यात्रियों की सुरक्षा से सीधा खिलवाड़ बताया है।

26 जनवरी तक मांगा जवाब

कनाडा ने एयर इंडिया से पूछा है कि

  • दोषी पायलट के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई?
  • सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम में क्या सुधार किए जा रहे हैं?
  • भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए?

इन सभी सवालों का जवाब 26 जनवरी 2026 तक देने का अल्टीमेटम दिया गया है। साथ ही यह भी संकेत दिए गए हैं कि जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

एयर इंडिया के लिए बढ़ी मुश्किल

यह मामला एयर इंडिया के लिए सिर्फ एक पायलट की गलती नहीं, बल्कि पूरी सेफ्टी व्यवस्था पर सवाल बनकर खड़ा हो गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कंपनी की साख पर भी इसका असर पड़ सकता है।

Related posts

बांग्लादेश बॉर्डर के पास भारत की बड़ी सैन्य तैयारी, चिकन नेक पर नजर पड़ी तो पलभर में जवाब, संभल जाएं यूनुस

News Author

भारत ने रूसी तेल आयात बंद किया? ट्रंप के दावे पर क्रेमलिन का जवाब—“दिल्ली से कोई सूचना नहीं”

News Author

मुस्लिम महिला का नकाब हटाने पर घिरे नीतीश कुमार, जीरो FIR की मांग

News Author

Leave a Comment