अन्तर्राष्ट्रीयदुनिया

Iran Earthquake: युद्ध के बीच ईरान में भूकंप के जोरदार झटके, 4.1 तीव्रता दर्ज!

तेहरान/बंदर अब्बास: मध्य पूर्व में जारी सैन्य तनाव के बीच शनिवार को ईरान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक एजेंसी के अनुसार ईरान के तटीय शहर बंदर अब्बास के पास 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया

झटके महसूस होते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल आए।

बंदर अब्बास के पास आया भूकंप

रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का केंद्र बंदर अब्बास के पश्चिमी इलाके में था। यह शहर ईरान का एक महत्वपूर्ण समुद्री बंदरगाह माना जाता है, इसलिए स्थानीय प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा और स्थिति की समीक्षा शुरू कर दी।

अभी तक मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है।

युद्ध जैसे माहौल में दूसरी बार भूकंप

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पिछले कई दिनों से ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव और सैन्य टकराव जारी है

बताया जा रहा है कि पिछले चार दिनों में यह दूसरी बार है जब ईरान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसी वजह से इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

कुछ विश्लेषकों ने आशंका जताई है कि कहीं यह भूमिगत परमाणु परीक्षण से जुड़ा मामला तो नहीं हो सकता।

वैज्ञानिकों ने क्या कहा?

भूकंप विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर यह प्राकृतिक भूकंप ही माना जा रहा है

वैज्ञानिकों के अनुसार अगर किसी देश द्वारा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया जाता है, तो उससे पैदा होने वाले झटके अक्सर रिक्टर स्केल पर लगभग 4.5 या उससे अधिक तीव्रता के हो सकते हैं।

हालांकि अभी तक ऐसा कोई प्रमाण सामने नहीं आया है जिससे यह साबित हो सके कि ईरान में आया यह झटका किसी परमाणु परीक्षण की वजह से था।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर दुनिया की नजर

ईरान का परमाणु कार्यक्रम पहले से ही अंतरराष्ट्रीय राजनीति का बड़ा मुद्दा बना हुआ है।

हाल ही में International Atomic Energy Agency (IAEA) की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान के पास लगभग 440 किलोग्राम से अधिक समृद्ध यूरेनियम मौजूद है, जिसे करीब 60 प्रतिशत तक शुद्ध किया जा चुका है

विशेषज्ञों के अनुसार यह स्तर परमाणु हथियार बनाने के लिए जरूरी 90 प्रतिशत शुद्धता के काफी करीब माना जाता है।

इसी कारण मौजूदा हालात में ईरान से जुड़ी हर घटना पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

Related posts

Iran-Israel War: बेरूत और दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ठिकाने तबाह!

News Author

Iran-Israel War: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश, अमेरिका और इजरायल को चेतावनी!

News Author

ईरान पर सख्ती, सऊदी को परमाणु सहयोग! ट्रंप प्रशासन की नई डील पर अमेरिका में विवाद

News Author

Leave a Comment