Moradabadअपना शहरउत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

मुरादाबाद में फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हड़ताल पर, घटी पेमेंट से बढ़ा आक्रोश!

मुरादाबाद: ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते दौर में जहां ई-कॉमर्स कंपनियां तेजी से मुनाफा कमा रही हैं, वहीं डिलीवरी बॉयज अपनी कमाई घटने से परेशान हैं। मुरादाबाद में फ्लिपकार्ट के लगभग 70 डिलीवरी बॉयज ने भुगतान में कटौती के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है कि पहले प्रति डिलीवरी 18 से 19 रुपये मिलते थे, लेकिन अब इसे घटाकर सिर्फ 9 से 10 रुपये कर दिया गया है, जो महंगाई के इस दौर में बेहद कम है।

आधी हुई कमाई, बढ़ा काम का बोझ

डिलीवरी बॉयज का कहना है कि उनका काम सिर्फ पार्सल पहुंचाना ही नहीं है, बल्कि ग्राहक के सामने ऑर्डर को खोलकर चेक कराना भी होता है। यदि सामान में कोई कमी या रंग-रूप में फर्क निकलता है, तो ग्राहक डिलीवरी लेने से मना कर देता है। ऐसे में ऑर्डर कैंसिल हो जाता है और डिलीवरी बॉय को उस डिलीवरी का कोई भुगतान नहीं मिलता।

समय और खर्च दोनों हो रहे बर्बाद

हड़ताल पर बैठे डिलीवरी बॉयज का कहना है कि एक ऑर्डर पहुंचाने में उनका समय, पेट्रोल और मेहनत लगती है। लेकिन अगर ऑर्डर कैंसिल हो जाए, तो उन्हें कुछ भी नहीं मिलता। इससे उनकी रोजाना की आय पर सीधा असर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कंपनी इस समस्या को नजरअंदाज कर रही है।

डिलीवरी बॉयज की मांग

डिलीवरी बॉयज ने साफ कहा है कि उन्हें प्रति डिलीवरी कम से कम 15 रुपये का भुगतान किया जाए। उनका कहना है कि मौजूदा दरों में काम करना संभव नहीं है। यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे हड़ताल जारी रखेंगे।

ग्राहकों पर भी पड़ सकता है असर

इस हड़ताल का असर अब ग्राहकों पर भी पड़ सकता है। अगर डिलीवरी सेवाएं प्रभावित होती हैं, तो ऑनलाइन ऑर्डर समय पर नहीं पहुंच पाएंगे। इससे कंपनी की साख पर भी असर पड़ सकता है।

Related posts

“आम में जहर! हापुड़ में 5 करोड़ की नकली फैक्ट्री पकड़ी गई

News Author

CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- ‘बबुआ 12 बजे उठते थे, 5 बजे जिम और 7 बजे महफिल’!

News Author

Moradabad News: मां खेत पर काम कर रही थी, तभी आवारा कुत्तों ने 6 साल की मासूम को नोचा, शरीर पर 20 गहरे जख्म

News Author

Leave a Comment