Moradabadअपना शहर

Moradabad News: मां खेत पर काम कर रही थी, तभी आवारा कुत्तों ने 6 साल की मासूम को नोचा, शरीर पर 20 गहरे जख्म

मुरादाबाद:
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मैनाठेर थाना क्षेत्र के रुस्तम सराय गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने छह वर्षीय बच्ची इनाया पर जानलेवा हमला कर दिया। मां के साथ खेत पर गई मासूम को कुत्तों ने इस कदर नोचा कि उसके सिर की खाल तक खिंच गई और शरीर पर करीब 20 जगह गहरे जख्म हो गए।

गंभीर हालत में बच्ची को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर (मेरठ मेडिकल कॉलेज) रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

मां के साथ खेत गई थी इनाया, तभी हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी शमीम की पत्नी फातिमा रविवार दोपहर करीब दो बजे अपनी छह साल की बेटी इनाया को साथ लेकर बरसिम काटने खेत पर गई थीं।
काम के दौरान फातिमा पास की बगिया में बेर तोड़ने चली गईं। इसी दौरान खेत में घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया

मासूम की चीख-पुकार सुनकर मां और ग्रामीण खेत की ओर दौड़े। डंडों से कुत्तों को भगाया गया, लेकिन तब तक वे बच्ची को बुरी तरह घायल कर चुके थे।

सिर की खाल उधड़ी, शरीर से बहता रहा खून

ग्रामीणों के मुताबिक, कुत्तों ने बच्ची के सिर की खाल खींच ली और शरीर पर करीब 20 जगह मांस नोच लिया
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने टिटनेस इंजेक्शन, एंटी-रेबीज वैक्सीन और सीरम लगाने के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

अस्पताल में रोती-बिलखती मां, गांव में दहशत

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भारी भीड़ जुट गई। बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल था।
घटना के बाद गांव के लोगों ने छोटे बच्चों को घर से बाहर निकलने से मना कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द आवारा कुत्तों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

गांव और शहर में बढ़ता जा रहा कुत्तों का आतंक

ग्रामीणों का आरोप है कि आवारा कुत्तों का झुंड आए दिन बकरे और मुर्गे उठा ले जाता है
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह झुंड गांव और खेतों में खुलेआम घूमता रहता है और अब बच्चों की जान पर बन आई है।

सिर्फ यही गांव नहीं, बल्कि मुरादाबाद के कई इलाकों—
पीरगैब, कच्चा बाग, खुशहालपुर, बैंक कॉलोनी, प्रकाश नगर, हरथला, कोहना मुगलपुरा, गुलाबबाड़ी समेत कई क्षेत्रों में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है।

लोगों का आरोप है कि नगर निगम को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई

एक ही दिन में कई लोग कुत्तों के शिकार

रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में अलग-अलग इलाकों से 5 से ज्यादा लोग कुत्तों के काटने के बाद पहुंचे, जिन्हें एंटी-रेबीज डोज दी गई।
इससे साफ है कि समस्या अब गंभीर रूप ले चुकी है।

Related posts

दिल्ली रोड का गागन पुल जल्द होगा शुरू, विधायक ने किया भूमि पूजन

News Author

मुरादाबाद के नर्सिंग के छात्र की देहरादून में संदिग्ध मौत

News Author

थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में जुटी पुलिस

News Author

Leave a Comment