उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़राजधानी दिल्लीराष्ट्रीय

IMD का बड़ा अलर्ट, 15 राज्यों में 3 दिन तक आंधी-बारिश की चेतावनी!

देशभर में भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत 15 राज्यों में अगले तीन दिनों तक आंधी, बारिश और तेज तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है।

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार देर शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।

IMD का कहना है कि 30 और 31 मई को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आंधी और बारिश जारी रह सकती है। हालांकि 2 जून के बाद फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है।

यूपी में तेज तूफान और बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। गाजियाबाद, मथुरा, संभल, कासगंज और फर्रुखाबाद समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। वहीं मेरठ में काले बादल छा गए। शाहजहांपुर में धूलभरी आंधी के बाद बारिश हुई, जबकि झांसी और बदायूं में ओलावृष्टि देखने को मिली।

गुरुवार देर रात कानपुर, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। बारिश का यह दौर 31 मई तक जारी रहने की संभावना है।

बिहार में भारी बारिश की संभावना

बिहार में भी मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना के अलावा पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर समेत कई जिलों में 29 और 30 मई को तेज बारिश हो सकती है।

इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

राजस्थान में भी बारिश और आंधी का असर

राजस्थान में 29 से 31 मई तक बारिश और धूलभरी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में रुक-रुककर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

गर्मी से मिली राहत, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत

लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बारिश ने लोगों को राहत दी है। हालांकि मौसम विभाग ने तेज हवाओं, बिजली गिरने और भारी बारिश को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। किसानों और यात्रियों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।

Related posts

CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- ‘बबुआ 12 बजे उठते थे, 5 बजे जिम और 7 बजे महफिल’!

News Author

मथुरा में हड़कंप: प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में भीषण आग, सेवादारों की अभद्रता से बढ़ा विवाद

News Author

TMC में बड़ी टूट की आहट, सायोनी घोष के रुख से ममता बनर्जी को झटका!

News Author

Leave a Comment