राष्ट्रीय

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद, कंगना ने साधा निशाना तो राहुल गांधी ने किया समर्थन!

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन का रक्षाबंधन को लेकर बनाया गया एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गया है। विज्ञापन में कृति के पहनावे को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। विवाद बढ़ने के बाद संबंधित ज्वेलरी ब्रांड ने अपना कैंपेन सभी प्लेटफॉर्म से हटाते हुए लोगों से माफी मांगी है।

रक्षाबंधन के विज्ञापन पर क्यों हुआ विवाद?

विज्ञापन में कृति सेनन ऑफ-व्हाइट रंग के आउटफिट में नजर आई थीं। इसमें ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट शामिल था। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक पारिवारिक त्योहार के विज्ञापन में इस तरह के पहनावे को लेकर आपत्ति जताई।

इसके बाद विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई और कृति सेनन के साथ-साथ ब्रांड को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

कृति सेनन ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

विज्ञापन पर उठे सवालों के बीच कृति सेनन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि किसी त्योहार की पहचान सिर्फ कपड़ों से नहीं होती, बल्कि उससे जुड़े भावनाओं और परंपराओं के सम्मान से होती है।

कृति ने यह भी सवाल उठाया कि महिलाओं के संस्कारों और संस्कृति को उनके कपड़ों के आधार पर क्यों तय किया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्कृति और संस्कार व्यक्ति के दिल में होते हैं, किसी महिला के पहनावे की नेकलाइन में नहीं।

कंगना रनौत ने साधा निशाना

विवाद में अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की भी एंट्री हुई। उन्होंने कृति के पहनावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज महिलाओं के पास फैशन के कई विकल्प हैं, लेकिन उन्हें अपनी सीमाओं का भी ध्यान रखना चाहिए।

कंगना ने रक्षाबंधन के मौके पर भाई को राखी बांधते समय इस तरह के रिवीलिंग आउटफिट के चुनाव पर सवाल उठाया।

राहुल गांधी ने किया कृति का समर्थन

दूसरी ओर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृति सेनन के पक्ष में प्रतिक्रिया दी। इस तरह एक विज्ञापन का विवाद सोशल मीडिया पर कृति सेनन, कंगना रनौत और राहुल गांधी के बीच अलग-अलग विचारों की बहस का रूप ले गया।

ब्रांड ने हटाया पूरा कैंपेन, मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद ब्रांड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर बयान जारी किया। कंपनी ने कहा कि वह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करती है। ब्रांड के मुताबिक, विज्ञापन का उद्देश्य परिवार के साथ पालतू जानवरों को भी त्योहार की खुशियों में शामिल करना था।

हालांकि, लोगों की भावनाएं आहत होने की बात सामने आने के बाद ब्रांड ने पूरे कैंपेन को वापस लेने का फैसला किया और इसके लिए खेद जताया।

Related posts

रानी लक्ष्मीबाई जयंती: पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी, कहा—“1857 की वीरांगना का साहस हर भारतीय को प्रेरित करता है

News Author

बंगाल का नया मुख्यमंत्री कौन? आज कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक!

News Author

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026: रुझानों में बीजेपी को बहुमत, बदली सत्ता की तस्वीर!

News Author

Leave a Comment