Moradabadअपना शहर

दिल्ली रोड का गागन पुल जल्द होगा शुरू, विधायक ने किया भूमि पूजन

विधायक ने किया भूमि पूजन

मुरादाबाद। दिल्ली रोड पर स्थित गागन पुल, जो कई महीनों से जर्जर हालत के कारण बंद पड़ा था, उसके पुनर्निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। शहर विधायक रितेश गुप्ता ने नये गागन पुल के निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया, जिसके बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। पुल की स्थिति खराब होने के चलते यहां वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद थी, जिससे स्थानीय लोगों और रोजाना आने-जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

शहर विधायक रितेश गुप्ता ने बताया कि पुराने पुल के स्थान पर नया पुल बनाए जाने की मंजूरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्राप्त कर ली गई है। उन्होंने कहा कि यह पुल शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक पर स्थित है और इसके बंद होने से ट्रैफिक व्यवस्था काफी प्रभावित हो रही थी।

वर्तमान में पुल की केवल एक लेन ही संचालित हो रही है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पुल के दोनों ओर पत्थर लगाए जाने से इसकी चौड़ाई कम हो गई थी, जिसके कारण ट्रैफिक जाम की समस्या और बढ़ गई। नए पुल के निर्माण से न केवल वाहनों की आवाजाही सुगम होगी, बल्कि दिल्ली रोड पर यातायात दबाव भी कम होगा।

स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए सरकार से पुल निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की मांग की है। नया पुल शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला बार एसोसिएशन मुरादाबाद में पौधारोपण, अधिवक्ताओं ने लिया हरित अभियान का संकल्प!

News Author

महिला वर्ड कप फाइनल में मुरादाबाद का कनेक्शन, स्नेह और दीप्ती दिखाएंगी दम, एक पुलिस अकादमी में ले रही ट्रेनिंग दूसरी रेलवे में कार्यरत…

News Author

मुरादाबाद में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन! ठेले पर बाइक और गैस सिलेंडर रखकर जताया महंगाई का विरोध!

News Author

Leave a Comment