उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

मंत्री का काफिला रोकने पर नोटिस, BJP विधायक ब्रजभूषण बोले- मैंने कुछ गलत नहीं किया

लखनऊ। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोकने के मामले में चर्चा में आए चरखारी से बीजेपी विधायक ब्रजभूषण सिंह राजपूत ने नोटिस मिलने के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा। विधायक ने साफ कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है और उनका मकसद सिर्फ जनता की समस्याएं मंत्री के सामने रखना था।

दरअसल, 30 जनवरी को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह महोबा में एक बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान विधायक ब्रजभूषण सिंह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और मंत्री का काफिला रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की की भी बात सामने आई थी। घटना के बाद विधायक के कुछ बयान भी वायरल हुए, जिनमें मुख्यमंत्री को लेकर की गई टिप्पणी का जिक्र भी था। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने उन्हें नोटिस जारी किया।

वहीं इस पूरे मामले पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को खड़ा होना सिखाया, वही आज आईना दिखा रहे हैं। उन्होंने संकेतों में कहा कि ऐसे लोगों का राजनीतिक करियर जल्द खत्म हो सकता है।

विधायक के पिता गंगाचरण राजपूत ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संविधान सबके लिए बराबर है और अगर गलती हुई है तो कार्रवाई भी निष्पक्ष होनी चाहिए।

Related posts

बंगाल चुनाव के बाद विपक्षी हलचल तेज, ममता से मिलकर बोले अखिलेश — “आप हारी नहीं, हराई गई हैं”!

News Author

बेसमेंट में कोचिंग-नर्सिंग होम नहीं होंगे संचालित, लखनऊ अग्निकांड के बाद सीएम योगी का बड़ा फैसला!

News Author

जौनपुर में 3 बहनें लापता, आधार कार्ड की फोटोकॉपी कराने निकली थीं; यूपी में 2 साल में 1 लाख से ज्यादा लोग गायब

News Author

Leave a Comment