अन्तर्राष्ट्रीयदुनिया

मलेशिया से PM मोदी का आतंकवाद पर सख्त संदेश, बोले- डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा

कुआलालंपुर। मलेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को लेकर दुनिया को साफ और सख्त संदेश दिया है। मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ संयुक्त बयान में पीएम मोदी ने कहा कि “आतंकवाद पर न कोई डबल स्टैंडर्ड होगा, न कोई समझौता।”

हालांकि पीएम मोदी ने किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे पाकिस्तान के लिए सीधा संकेत माना जा रहा है। पीएम मोदी का यह बयान ऐसे समय आया है जब वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता की जरूरत लगातार बढ़ रही है।

संयुक्त बयान में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को और मजबूत करेंगे। इसमें काउंटर टेररिज्म, इंटेलिजेंस शेयरिंग और समुद्री सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। साथ ही दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि मौजूदा वैश्विक अस्थिरता के दौर में भारत-मलेशिया की बढ़ती दोस्ती बेहद अहम है और चुनौतियों का समाधान आपसी भरोसे व वैश्विक संस्थानों में सुधार से ही निकलेगा।

Related posts

ब्राजील में खौफनाक विमान हादसा, उड़ता प्लेन सीधे बिल्डिंग में घुसा!

News Author

Donald Trump का बड़ा ऐलान: ईरान संग सीजफायर, होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर बनी सहमति!

News Author

होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ी टेंशन, दो जहाज अचानक गायब, NATO पर फ्रांस का बड़ा बयान

News Author

Leave a Comment