Moradabadअपना शहर

5 बच्चों की मां ने अपने 12 साल छोटे प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश खेत में की पति की हत्या

खेत में की पति की हत्या

मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र के आलेहदादपुर देवा नगला गांव में हुए वीरपाल हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी सुनीता ने अपने प्रेमी अंशु के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, आरोपी महिला सुनीता के पांच बच्चे हैं और वह अपने प्रेमी से 12 साल बड़ी है।

धान की रोपाई के दौरान शुरू हुआ अवैध संबंध

पुलिस पूछताछ में सुनीता ने कबूल किया कि उसके और अंशु के खेत पास-पास हैं। करीब चार महीने पहले धान की रोपाई के दौरान अंशु उसके खेत पर आया था, तभी दोनों में नज़दीकियां बढ़ीं और संबंध बन गए।
सुनीता के मुताबिक, वह अक्सर अपने पति वीरपाल को शराब पिलाकर खेत पर भेज देती थी और उसी समय प्रेमी अंशु को घर बुलाती थी।

पति ने रंगे हाथों पकड़ लिया था दोनों को

कुछ दिन पहले वीरपाल ने दोनों को घर में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस पर उसने सुनीता की पिटाई की, जिससे वह नाराज हो गई। इसके बाद सुनीता ने अंशु से कहा कि अगर उसने उसके पति को रास्ते से नहीं हटाया तो वह ज़हर खाकर जान दे देगी।

खेत में रचा गया खौफनाक प्लान

12 अक्टूबर को धान की फसल झाड़ते समय वीरपाल ने अंशु और सुनीता को एक साथ देखकर गालियां दीं और दोनों को अपमानित किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर वीरपाल को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।
13 अक्टूबर की रात जब वीरपाल खेत पर सोने गया, तो सुनीता के इशारे पर अंशु वहां पहुंचा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

“शादी कर जीवनभर साथ रहेंगे” झांसे में आया प्रेमी
अंशु ने पुलिस को बताया कि धान की रोपाई के वक्त हुए परिचय ने धीरे-धीरे प्रेम का रूप ले लिया था। सुनीता उससे कहती थी कि “अभी तुम्हारी शादी नहीं हुई, मैं तुम्हारे साथ जीवनभर रहूंगी, लेकिन यह तभी होगा जब मेरा पति रास्ते से हट जाए।”
प्रेम के इसी झांसे में अंशु ने हत्या को अंजाम दे डाला।

पुलिस ने मोबाइल रिकॉर्ड से खोला राज

पुलिस ने दोनों के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और स्थानीय गवाहों के बयानों के आधार पर वारदात का खुलासा किया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने सुनीता और अंशु के खिलाफ हत्या में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Related posts

मुरादाबाद में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, 22 बीघा भूमि मुक्त!

News Author

ईद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा!

News Author

मुरादाबादनिगम की बड़ी उपलब्धि, निगम के खाते में 60 करोड रुपए का टैक्स जमा, 50हजार से अधिक लोगों ने ग्रहकर में लिया छूट का लाभ, निगम के द्वारा 100 करोड़ जुटाने का हैँ लक्ष्य..

News Author

Leave a Comment