Moradabad

गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी पर हवन समारोह, विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार

गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में विद्या और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य हवन समारोह का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा, एकाग्रता और आत्मविश्वास का संचार करना रहा।

इस विशेष अवसर पर कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, ताकि उनकी आगामी बोर्ड परीक्षाओं से पहले मानसिक मजबूती और आत्मबल को बढ़ाया जा सके। हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से आहुतियाँ दी गईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और शांतिमय हो गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक श्री अंकुर खन्ना अपने परिवार सहित तथा श्री राजीव गोयल अपने परिवार सहित उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सचिन घावरी, उप-प्रधानाचार्य मिस गरिमा भटनागर, शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्यों ने भी समारोह में सहभागिता की।

प्रधानाचार्य डॉ. सचिन घावरी ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और माँ सरस्वती से प्रार्थना की कि वे सभी विद्यार्थियों को बुद्धि, एकाग्रता और सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें, ताकि वे परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

हवन समारोह के दौरान विद्यालय परिसर भक्ति, शांति और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संदेश भी दिया।

Related posts

NSS इकाई द्वारा आयोजित गोष्ठी में गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, संघर्ष और शहादत पर हुआ विस्तार से विमर्श

News Author

25 हजार का इनामी बांग्लादेशी अनस फर्जी दस्तावेजों संग मुरादाबाद से गिरफ्तार

News Author

नकली खाद्य बनाने वालो में मचा हड़कंप ,मुरादाबाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने 3766 लीटर सरसों का तेल जब्त किया

News Author

Leave a Comment