अपना शहर

मुरादाबाद: काला नकाब, हाथों में तमंचे, रात के दो बजे पति को धमकाने पहुंची दबंग पत्नी

मुरादाबाद: अपने दो साथियों के साथ फायरिंग करती व दरवाजे को तोड़ने का प्रयास करती पत्नी साबिया रात के दो बजे पति को धमकाने पहुंची थी। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी में हुई कैद। पत्नी व साथ आए दो लड़कों ने तमंचे से फायरिंग की जिससे पूरे इलाके में रात के सन्नाटे में खौफ पसर गया। कई साल से अपने मायके में रह रही पत्नी साबिया समझौते के नाम पर ससुरालियों से मोटी रकम लेना चाहती है। पति फरमान ने पत्नी साबिया उसके भाई अयान और दोस्त फरहान सहित चार के खिलाफ थाना कटघर में मुकदमा दर्ज कराया है। फरमान के घर की दीवारों पर गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं।

रात के दो बजे पति को धमकाने आई दबंग पत्नी

मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के मोहल्ला करूला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रात के दो बजे लोगों को गोलियों की आवाजें सुनाई दीं। गली में रहने वाले फरमान के घर के बाहर उसकी पत्नी व दो साथियों द्वारा गलियां बकते हुए तमंचों से फायरिंग की गई और दरवाजा तोड़ने का प्रयास भी किया गया। पहचान छिपाने के लिए पत्नी सबिया ने काले कपड़े और मुंह पर काला नकाब पहन रखा था। सबिया व दोनों लड़कों ने फायरिंग की। 

पति फरमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में बिजनौर की सबिया खान से हुई थी। शादी के बाद से ही सबिया का ससुराल में व्यवहार ठीक नहीं रहा और वह मायके चली गई। पीड़ित का आरोप है कि सबिया समझौते के नाम पर उससे कई बार मोटी रकम ले चुकी है। फरमान का कहना है कि सबिया लगातार उसे व उसके परिवार को ब्लैकमेल करती रहती है और रुपये मांगती रहती है।

पति ने बताई वजह

फरमान ने बताया कि 14 सितंबर की रात करीब दो बजे सबिया खान अपने भाई अयान और दो अन्य साथियों के साथ फरमान के घर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि महिला नकाब पहनकर दरवाजे पर पहुंचती है, गालियां देती है और उसके साथी दरवाजा पीटते हैं और फायरिंग करते हैं। गोलियों के निशान घर की दीवारों पर अब भी मौजूद हैं। पीड़ित का आरोप है कि साबिया और उसके साथ आए लोगों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। 

नगर पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर वायरल वीडियो को भी सबूत के तौर पर लिया है और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जेल भेजा जाएगा।

Related posts

डॉ. राजेंद्र पेंसिया बने मुरादाबाद के नए जिलाधिकारी, प्रशासनिक फेरबदल में मिली नई जिम्मेदारी

News Author

मुरादाबाद के लाजपत नगर में पोस्टर विवाद: ‘दूसरे समुदाय को मकान न बेचें’ अपील पर बढ़ा तनाव!

News Author

मुरादाबादनिगम की बड़ी उपलब्धि, निगम के खाते में 60 करोड रुपए का टैक्स जमा, 50हजार से अधिक लोगों ने ग्रहकर में लिया छूट का लाभ, निगम के द्वारा 100 करोड़ जुटाने का हैँ लक्ष्य..

News Author

Leave a Comment