Moradabadअपना शहर

मुरादाबाद में वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान, “मुरादाबाद रत्न” से नवाज़े गए डीएम संभल डॉ. राजेंद्र पैसिया

“मुरादाबाद रत्न” ट्रॉफी और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया

मुरादाबाद। रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित आईएमए भवन में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से “मुरादाबाद रत्न सम्मान समारोह एवं वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक एवं अध्यक्ष डी.के. गुप्ता ने की, जबकि संचालन प्रोफेसर डॉ. आंचल गुप्ता ने किया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैसिया शामिल हुए। संस्था की ओर से उन्हें प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए “मुरादाबाद रत्न” ट्रॉफी और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएम डॉ. पैसिया ने कहा कि “वृद्धजन देश की आत्मा हैं, जिनके अनुभव और ज्ञान से समाज को दिशा मिलती है। हमारा जीवन निरंतरता और परंपरा से जुड़ा है, और वरिष्ठ नागरिक उसका आधार हैं।”कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला मंच के अध्यक्ष डॉ. महेश दिवाकर सहित कई गणमान्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखे।

“मुरादाबाद रत्न” ट्रॉफी और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया

समारोह के दौरान 90 वर्षीय कृष्णा रस्तोगी को माल्यार्पण एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। संस्था ने पुत्र, पुत्रवधू, माता-पिता तथा सास-ससुर को भी परिवार एवं समाज में उल्लेखनीय सेवा के लिए सम्मानित किया। इसके अलावा संस्था के कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता और प्रबंध कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र कुमार महाजन को कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया, वहीं के.के. गुप्ता को 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर विशेष सम्मान मिला। कार्यक्रम में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. सी.पी. सिंह को भी माल्यार्पण कर मोमेंटो प्रदान किया गया।

Related posts

मुरादाबाद: श्रम विभाग में घूसखोरी के खिलाफ युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, डेढ़ घंटे तक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर चढ़कर दी कूदने की धमकी

News Author

Ameesha Patel के खिलाफ NBW जारी: मुरादाबाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, चेक बाउंस केस में बढ़ी मुश्किलें

News Author

मुरादाबादनिगम की बड़ी उपलब्धि, निगम के खाते में 60 करोड रुपए का टैक्स जमा, 50हजार से अधिक लोगों ने ग्रहकर में लिया छूट का लाभ, निगम के द्वारा 100 करोड़ जुटाने का हैँ लक्ष्य..

News Author

Leave a Comment