खेल जगत

18 करोड़ में CSK पहुंचे संजू सैमसन जडेजा 4 करोड़ नुकसान में लौटे राजस्थान

आईपीएल

सोर्स। आईपीएल 2026 से पहले ट्रेडिंग विंडो में फ्रेंचाइजियों ने इस बार बड़े और चौंकाने वाले बदलाव किए हैं। सबसे चर्चित डील रही राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच। इस हाई-वैल्यू ट्रेड में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन अब चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से जुड़ गए हैं। CSK ने सैमसन को उनके मौजूदा 18 करोड़ रुपये के अनुबंध के साथ शामिल किया है, जिससे टीम को एक भरोसेमंद विकेटकीपर-बल्लेबाज मिल गया है। माना जा रहा है कि सैमसन को भविष्य में चेन्नई का कप्तान भी बनाया जा सकता है, क्योंकि एमएस धोनी का विकल्प तलाशना टीम की प्राथमिकता रही है।

इस ट्रेड के बदले रवींद्र जडेजा को 14 करोड़ रुपये के साथ राजस्थान भेजा गया है। जडेजा अपनी फीस में 4 करोड़ रुपये के नुकसान के बावजूद राजस्थान लौटे हैं। जडेजा ने आईपीएल में 250 से अधिक मैच खेले हैं और अपनी ऑलराउंड क्षमता से कई मुकाबलों में चेन्नई को जीत दिलाई है। दिलचस्प बात यह है कि जडेजा ने अपने IPL करियर की शुरुआत भी राजस्थान रॉयल्स से ही की थी। अब एक बार फिर वे पुरानी टीम के साथ नए अध्याय की शुरुआत करेंगे।

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन भी इस बार राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन गए हैं, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम बदलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स का दामन थाम लिया है।

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही ट्रेडिंग विंडो ने आने वाले सीजन के रोमांच को एक नई ऊँचाई पर पहुँचा दिया है।

Related posts

दीप्ति शर्मा का ऑलराउंडर जलवा: ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बन रचा नया इतिहास

News Author

Rohit–Virat Comeback: क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली के खिलाफ फिर रची जा रही साजिश? वर्ल्ड कप से पहले देना होगा बड़ा टेस्ट

News Author

यहां के हम सिकंदर: भारत ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता ICC T20 वर्ल्ड कप 2026!

News Author

Leave a Comment