खेल जगत

GST बढ़ा तो बढ़ गई टिकट की मार: IPL देखने के लिए अब देने होंगे ज़्यादा पैसे

मेहेंगा हुआ आईपीएल

सोर्स। भारत सरकार के नए GST सुधारों का सीधा असर अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) देखने वाले करोड़ों दर्शकों की जेब पर पड़ेगा। प्रीमियम खेल आयोजनों पर लगने वाला टैक्स 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका मतलब है कि दर्शकों को अब IPL टिकट खरीदने के लिए पहले से कहीं ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

उदाहरण के तौर पर, पहले यदि कोई दर्शक 1000 रुपये का टिकट खरीदता था, तो 28% GST लगने के बाद यह टिकट 1280 रुपये में मिलता था। लेकिन अब उसी टिकट पर 40% GST लगने से कीमत 1400 रुपये हो जाएगी। यानी केवल टैक्स के कारण ही दर्शकों को 120 रुपये अधिक चुकाने होंगे। इसके अलावा स्टेडियम शुल्क, सुविधा शुल्क और ऑनलाइन बुकिंग चार्ज जुड़ने से यह कीमत और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

सरकार के इस फैसले के अनुसार 40% GST केवल प्रीमियम इवेंट्स जैसे IPL, रेस क्लब और कैसीनो पर लागू होगा। दिलचस्प बात यह है कि इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों पर पहले की तरह केवल 18% GST ही लगेगा। यानी भारत–ऑस्ट्रेलिया या भारत–इंग्लैंड जैसे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले देखने वालों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा।

हालांकि, इस बदलाव का एक सकारात्मक पहलू भी है। सरकार ने कई खेल उपकरणों पर GST घटाया है, जिससे बैडमिंटन रैकेट, क्रिकेट दस्ताने, फुटबॉल जैसी वस्तुएं पहले से सस्ती हो गई हैं। इससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को राहत मिलेगी, लेकिन IPL देखने जाना अब जेब पर भारी पड़ेगा।

कुल मिलाकर, जहां खिलाड़‍ियों व खेल सामान को फायदा मिल रहा है, वहीं IPL प्रेमियों के लिए स्टेडियम में मैच का रोमांच महसूस करना अब पहले से ज्यादा महंगा साबित होगा।

Related posts

क्या वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं रोहित शर्मा? फिटनेस को लेकर बढ़ी चिंता!

News Author

रोहित शर्मा को गले लगाया, पर गौतम गंभीर से दूरी? तीसरे वनडे के बाद विराट कोहली की बॉडी लैंग्वेज ने बढ़ाई चर्चा

News Author

टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल हुए तिलक वर्मा, न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर होने का खतरा

News Author

Leave a Comment