Uncategorizedफ़िल्मी दुनिया

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का निधन, सनी देओल ने दी मुखाग्नि—इंडस्ट्री में शोक

धर्मेंदर

सोर्स।बॉलीवुड के महानायक और भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित अभिनेताओं में शुमार धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र का इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था। कुछ दिनों पहले उन्हें घर ले जाया गया था, लेकिन आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और देशभर के प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।

धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया, जहाँ उनके बड़े बेटे सनी देओल ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूरा देओल परिवार श्मशान घाट पर मौजूद रहा। भावुक माहौल में हर आंख नम दिखी। धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल भी पहुँच गईं और पूरी तरह टूटती हुई दिखाई दीं। ईशा ने चेहरे को दुपट्टे से ढक रखा था, और उनकी तस्वीरें तथा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
कुछ दिन पहले जब धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबर फैली थी, तब ईशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अफवाह फैलाने वालों की कड़ी आलोचना की थी।

धर्मेंद्र की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी भी सफेद कपड़ों में पहुँचकर अंतिम दर्शन किए। उन्हें देखकर फैन्स भी भावुक हो उठे।

शक्ति कपूर, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन समेत कई बॉलीवुड सितारे धर्मेंद्र को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचें। धर्मेंद्र के निधन ने भारतीय सिनेमा के एक चमकते सितारे को हमेशा के लिए खो दिया है।

Related posts

Bangladesh Hindu Attack: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले बेलगाम, सिलहट में हिंदू शिक्षक का घर जलाया

News Author

Delhi Airport पर IndiGo का संकट जारी: 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें – एयरपोर्ट प्रबंधन बोला ‘धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है संचालन’

News Author

शिवसेना मुरादाबाद मंडल में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: गुड्डू सैनी बने मंडल प्रमुख, कई पदाधिकारियों की नियुक्ति

News Author

Leave a Comment