उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

Lucknow News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, KGMU में नर्सिंग छात्रा का यौन शोषण, आरोपी डॉक्टर मो. आदिल गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से जुड़ा एक और गंभीर मामला सामने आया है। नर्सिंग की एक छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में इंटर्न डॉक्टर मोहम्मद आदिल को कैसरबाग पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब KGMU पहले से ही महिला डॉक्टर से रेप और धर्मांतरण के विवाद को लेकर सुर्खियों में है।

दोस्ती, प्यार और फिर शादी का झांसा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर मो. आदिल ने अलीगंज इलाके में पीजी में रहने वाली नर्सिंग छात्रा से पहले दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने शादी का वादा कर छात्रा को कैसरबाग स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया

आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो भी बना लिए, जिन्हें बाद में वायरल करने की धमकी दी गई।

शादी का दबाव बना तो धमकी और मारपीट

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने डॉक्टर आदिल पर शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने छात्रा के साथ गाली-गलौज और मारपीट की और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे डराने की कोशिश की।

29 दिसंबर को दर्ज हुई थी FIR

पीड़िता ने 29 दिसंबर 2025 को कैसरबाग थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ यौन शोषण और धमकी की एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और गुरुवार को रेडक्रॉस अस्पताल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कैसरबाग थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी मो. आदिल बरेली के रामबाग गरदन का रहने वाला है और वर्तमान में KGMU से इंटर्नशिप कर रहा था। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

डॉ. रमीज कनेक्शन की भी जांच

पुलिस इस मामले को KGMU के चर्चित डॉ. रमीज मलिक केस के एंगल से भी खंगाल रही है। जांच की जा रही है कि कहीं आरोपी डॉक्टर मो. आदिल का कोई सीधा या अप्रत्यक्ष कनेक्शन डॉ. रमीज और उसके कथित नेटवर्क से तो नहीं है। इस दिशा में भी पूछताछ जारी है।

KGMU की छवि पर सवाल

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने KGMU की सुरक्षा व्यवस्था और आंतरिक निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्राओं और महिला स्टाफ की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं।

Related posts

गाजियाबाद में 17 वर्षीय युवक की हत्या से सनसनी, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप!

News Author

“आम में जहर! हापुड़ में 5 करोड़ की नकली फैक्ट्री पकड़ी गई

News Author

UP News Hindi LIVE: कानपुर में पुलिस मुठभेड़, प्रयागराज में UGC नए बिल का विरोध तेज

News Author

Leave a Comment