Moradabad

जिला अस्पताल मुरादाबाद में अटेवा की जनपदीय बैठक, पेंशन क्रांति महासम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान

आज जिला अस्पताल, जनपद मुरादाबाद के नर्सेज मेस सभागार में अटेवा (अखिल भारतीय शिक्षक कर्मचारी महासंघ) की जनपदीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 15 फरवरी 2026 को बिजनौर के इंदिरा बाल भवन में आयोजित होने वाले पेंशन क्रांति महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए अटेवा मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली के रामलीला मैदान में पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में देशभर के शिक्षक-कर्मचारी एकजुट हुए थे, उसी तरह पश्चिम उत्तर प्रदेश से भी भारी संख्या में कर्मचारी महासम्मेलन में पहुंचकर सरकार को अपना रोष जताएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन संदीप बडोला ने कहा कि पेंशन शिक्षक-कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है और इसे हासिल करने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि एक दिन पुरानी पेंशन अवश्य बहाल होगी।

अटेवा के जिला महामंत्री हेमंत चौधरी ने नई पेंशन स्कीम को कर्मचारियों के साथ छलावा बताते हुए कहा कि 30–40 वर्षों की सेवा के बाद मात्र 2000 रुपये की पेंशन मिलना कर्मचारियों के भविष्य को अंधकारमय बना रहा है।

बैठक में संगठन मंत्री निश्चल भटनागर, नर्सेज संघ की जिला मंत्री प्रतिमा शर्मा, जिला अध्यक्ष पूनम मैसी, चतुर्थ श्रेणी महासंघ के मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, जिला अध्यक्ष सुशील, जिला मंत्री शेखर, एक्स-रे टेक्नीशियन संघ के जिला मंत्री अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं पेंशन विहीन शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में आज आयोजित हुआ इंटरस्कूल बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट

News Author

मुरादाबाद में हिंदू संगठन के पोस्टर चर्चा में, दो अलग-अलग स्लोगन ने बढ़ाई बहस

News Author

Moradabad News: मां खेत पर काम कर रही थी, तभी आवारा कुत्तों ने 6 साल की मासूम को नोचा, शरीर पर 20 गहरे जख्म

News Author

Leave a Comment