अन्तर्राष्ट्रीय

US-Iran War Live: ईरान की ओर बढ़ी तबाही की अगली खेप, F-35 तैयार, लेकिन सऊदी अरब ने अमेरिका को दिया बड़ा झटका

नई दिल्ली:
मध्य-पूर्व एक बार फिर जंग के मुहाने पर खड़ा नजर आ रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव हर गुजरते दिन के साथ और गहराता जा रहा है। अमेरिका ने खाड़ी क्षेत्र में अपना जंगी बेड़ा, एयरक्राफ्ट कैरियर और F-35 फाइटर जेट्स तैनात कर दिए हैं, वहीं ईरान ने साफ चेतावनी दी है कि किसी भी हमले को वह पूरी जंग मानेगा। इसी बीच अमेरिका को बड़ा कूटनीतिक झटका देते हुए सऊदी अरब ने ईरान के खिलाफ अपना एयरस्पेस देने से इनकार कर दिया है।

ईरान की ओर बढ़ रही ‘विनाश की खेप’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका का एक विशाल नौसैनिक बेड़ा ईरान की दिशा में बढ़ रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इसका इस्तेमाल करने की नौबत नहीं आएगी। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने अपने परमाणु कार्यक्रम को दोबारा तेज किया या प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई जारी रखी, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

अमेरिका इसे ‘डेमो ऑफ फोर्स’ बता रहा है, लेकिन सैन्य विशेषज्ञ इसे सीधे तौर पर ईरान पर दबाव बढ़ाने की रणनीति मान रहे हैं।

सऊदी अरब का बड़ा फैसला, US प्लान को झटका

अमेरिका की रणनीति को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब सऊदी अरब ने साफ कर दिया कि वह ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए न तो अपना हवाई क्षेत्र देगा और न ही जमीन
सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेश्चकियान के बीच बातचीत के बाद यह फैसला सामने आया। इससे पहले UAE भी ऐसा ही रुख अपना चुका है।

इस कदम को मध्य-पूर्व में बदलती भू-राजनीतिक समीकरणों के तौर पर देखा जा रहा है।

अमेरिका की सैन्य तैयारी तेज

समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक, US Central Command ने मिडिल ईस्ट में बड़े सैन्य अभ्यास की पुष्टि की है।
इस अभ्यास का मकसद क्षेत्र में अमेरिकी हवाई ताकत को तैनात करने, फैलाने और बनाए रखने की क्षमता दिखाना है। हालांकि अभ्यास की जगह और तारीख को लेकर सस्पेंस बरकरार है।

अमेरिकी जंगी बेड़े में क्या-क्या शामिल?

  • USS Abraham Lincoln एयरक्राफ्ट कैरियर और उसके साथ कई युद्धपोत
  • F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट, जो रडार से बचकर सटीक हमला करने में सक्षम
  • Growler इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर एयरक्राफ्ट
  • विध्वंसक युद्धपोत, जो समुद्र से हमला करने में माहिर

यह बेड़ा कई दिनों तक बिना किसी बंदरगाह के समुद्र में ऑपरेशन कर सकता है।

अमेरिका के जमावड़े पर ईरान का कड़ा रिएक्शन

ईरान ने अमेरिकी चेतावनियों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि किसी भी सैन्य कार्रवाई का जवाब पहले से कहीं ज्यादा दर्दनाक होगा।
तेहरान के एक प्रमुख चौक पर लगा पोस्टर—
“You sow the wind, you shall reap the storm”
सीधे तौर पर अमेरिकी कैरियर ग्रुप को चेतावनी माना जा रहा है।

ईरान ने अपनी समुद्री सुरक्षा, तटीय रक्षा और मिसाइल सिस्टम को भी हाई अलर्ट पर रखा है।

आखिर क्यों बढ़ा US-Iran तनाव?

  • ईरान का परमाणु कार्यक्रम
  • अमेरिका द्वारा लगाए गए कड़े प्रतिबंध
  • ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर कार्रवाई
  • ट्रंप प्रशासन की आक्रामक मिडिल-ईस्ट नीति

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सीधी जंग भले न हो, लेकिन हालात किसी भी वक्त नियंत्रण से बाहर जा सकते हैं।

Related posts

24 घंटे में दो फाइटर जेट पर हमला, मिडिल ईस्ट में हालात गंभीर!

News Author

Trump Gold Card लॉन्च करते ही भारतीय टैलेंट पर बोले ट्रंप, उधर पीएम मोदी ने तुरंत किया वॉशिंगटन कॉल — जानें, पूरी बातचीत में क्या-क्या हुआ

News Author

Iran Unrest: फोन-इंटरनेट ठप, ट्रंप की चेतावनी और 45 मौतें, आखिर क्यों जल रहा है ईरान?

News Author

Leave a Comment