तकनीकी क्षेत्रराष्ट्रीय

भारत का बड़ा डिफेंस ब्रेकथ्रू: DRDO ने SFDR टेक्नोलॉजी का सफल परीक्षण किया

नई दिल्ली: भारत ने मिसाइल तकनीक के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने Solid Fuel Ducted Ramjet (SFDR) तकनीक का सफल परीक्षण किया है।

इस सफलता के साथ भारत अब उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है, जिनके पास यह अत्याधुनिक मिसाइल टेक्नोलॉजी मौजूद है। SFDR तकनीक भविष्य में लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों को और ज्यादा प्रभावी बनाने में मदद करेगी।

चांदीपुर ITR में हुआ परीक्षण

रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) में किया गया।

टेस्ट के दौरान सिस्टम के विभिन्न हिस्सों—जैसे नोजल-लेस बूस्टर, SFDR मोटर और फ्यूल फ्लो कंट्रोलर ने तय मानकों के अनुसार प्रदर्शन किया।

क्यों खास है SFDR टेक्नोलॉजी?

SFDR तकनीक से मिसाइल को लंबे समय तक ज्यादा स्पीड बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे मिसाइल की रेंज, पावर और लक्ष्य तक पहुंचने की क्षमता बढ़ जाती है।
डिफेंस एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह तकनीक भारत को रणनीतिक रूप से मजबूत स्थिति में पहुंचाती है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की सराहना

SFDR के सफल परीक्षण के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO और इस मिशन से जुड़े उद्योग जगत की तारीफ की।

वहीं DRDO प्रमुख समीर वी कामत ने भी टेस्ट में शामिल वैज्ञानिकों और टीमों को बधाई दी।

Related posts

प्रियंका चतुर्वेदी का निर्मला सीतारमण पर तंज, डॉलर-रुपये और शेयर बाजार को लेकर पूछे सवाल!

News Author

SC में ममता बनर्जी का बदला अंदाज: पहले विनती, फिर तीखे तेवर… CJI ने टोका!

News Author

Assembly Elections 2026: चुनाव आयोग ने 5 राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित कीं, जानें पूरा शेड्यूल

News Author

Leave a Comment