उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

यूपी में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल: 24 IPS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के SSP-SP बदले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया है। सरकार ने 24 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला किया है। इस सूची में DG, ADG, IG, DIG स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

इसके साथ ही प्रदेश के 11 जिलों में SSP/SP स्तर के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं। जौनपुर, सहारनपुर, गोरखपुर और मेरठ जैसे अहम जिलों में नए एसएसपी की तैनाती की गई है, जबकि अमेठी, पीलीभीत, रायबरेली, मिर्जापुर, बस्ती और लखीमपुर खीरी में नए एसपी नियुक्त किए गए हैं।

DG-ADG स्तर पर भी बदलाव

तबादला सूची के मुताबिक 1994 बैच के IPS सुजीत पांडेय को DG Fire Services बनाया गया है। वहीं 2001 बैच के IPS प्रवीण कुमार को ADG Lucknow Zone की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों को EOW, टेक्निकल सर्विसेज, पुलिस मुख्यालय और ट्रेनिंग संस्थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

अयोध्या रेंज की जिम्मेदारी सोमेन वर्मा को

सरकार ने सोमेन वर्मा को अयोध्या रेंज का DIG बनाया है। वहीं वाराणसी, गाजियाबाद और कानपुर कमिश्नरेट में भी वरिष्ठ अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है।

11 जिलों में बदले SSP-SP

तबादलों में सहारनपुर, गोरखपुर, मेरठ जैसे बड़े जिलों के SSP बदले गए हैं। इसके अलावा लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, अमेठी, रायबरेली, मिर्जापुर, बस्ती समेत कई जिलों में SP स्तर पर बदलाव किया गया है।

सरकार के इस कदम को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Related posts

दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका, रामपुर कोर्ट ने बढ़ाई सजा

News Author

महाशिवरात्रि से पहले पीतल नगरी का बाजार गुलजार, शिव मूर्तियों की भारी डिमांड

News Author

जनता दर्शन में सीएम योगी का मानवीय फैसला, मासूम को दिलाई जीवनरक्षक इलाज की सुविधा

News Author

Leave a Comment