Moradabad

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह की आत्मीय भेंट

नई दिल्ली। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर एक अहम पहल सामने आई है। मुरादाबाद जनपद की कुंदरकी सीट से भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने देश के रक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह से मुलाकात की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने रक्षा मंत्री को कुंदरकी क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, जनसमस्याओं और बुनियादी सुविधाओं की जरूरतों से अवगत कराया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार के सहयोग की मांग रखी।

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्षेत्र के संतुलित विकास को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया और विधायक को आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

भेंट के दौरान रक्षा मंत्री ने विधायक को जनसेवा कार्यों में लगातार सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक यह मुलाकात कुंदरकी विधानसभा के विकास को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related posts

17 दिसंबर को मुरादाबाद की तहसील सदर में आयोजित होगा पेंशनर्स दिवस, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

News Author

मुरादाबाद के नर्सिंग के छात्र की देहरादून में संदिग्ध मौत

News Author

मुरादाबाद में शहर विधायक के भाई पर हमला, ज्वैलरी शॉप से लौटते वक्त मारपीट

News Author

Leave a Comment