तकनीकी क्षेत्र

WhatsApp पर 96% यूजर्स रोज झेल रहे स्पैम, सर्वे में बड़ा खुलासा

WhatsApp पर स्पैम और प्रमोशनल मैसेज की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। LocalCircles के एक नए सर्वे में दावा किया गया है कि भारत में 96% WhatsApp यूजर्स को रोजाना स्पैम या प्रमोशनल मैसेज मिलते हैं।

सर्वे में देश के 324 जिलों से 42 हजार से अधिक यूजर्स की राय ली गई। इसमें 67% पुरुष और 33% महिलाएं शामिल थीं। वहीं, करीब 39% टियर-1, 30% टियर-2 और 31% टियर-3/टियर-4 व ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े यूजर्स थे।

सर्वे के मुताबिक, 54% यूजर्स को रोज 1 से 3 स्पैम मैसेज मिलते हैं, 30% को 4 से 7, जबकि 11% यूजर्स को रोज 8 या उससे ज्यादा स्पैम मैसेज आते हैं। केवल 4% यूजर्स ने कहा कि उन्हें ऐसे मैसेज नहीं मिलते।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि स्पैम मैसेज का बड़ा हिस्सा अब WhatsApp Business अकाउंट्स के जरिए आता है। कैटेगरी की बात करें तो सबसे ज्यादा स्पैम फाइनेंशियल सर्विस और रियल एस्टेट से जुड़ा बताया गया है।

स्पैम से बचने के लिए अधिकतर यूजर्स ब्लॉक का विकल्प अपनाते हैं, लेकिन कई लोगों का कहना है कि स्पैम भेजने वाले नए नंबर से फिर मैसेज करने लगते हैं, जिससे समस्या खत्म नहीं होती।

Related posts

8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Tecno POVA Curve 2 5G, पहली सेल में भारी छूट!

News Author

OnePlus Nord CE 5 की कीमत में भारी कटौती, सस्ता मिलेगा 7100mAh बैटरी वाला फोन

ddreamnews@gmail.com

अप्रैल 2026 में स्मार्टफोन लॉन्च की भरमार, खरीदने से पहले जानें पूरी लिस्ट

News Author

Leave a Comment