राष्ट्रीय

सोने-चांदी में मची हलचल, चांदी 15,000 रुपये प्रति किलो टूटी

नई दिल्ली। सोने-चांदी के बाजार में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे MCX पर चांदी 15,000 रुपये प्रति किलो टूटकर 2,29,872 रुपये प्रति किलो पर आ गई। चांदी में करीब 6% का लोअर सर्किट भी लग गया।

वहीं, सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर गोल्ड करीब 0.82% फिसलकर 1,50,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

जानकारी के मुताबिक, पिछले सप्ताह ही सोना और चांदी ने रिकॉर्ड ऊंचाई छुई थी, लेकिन अब दोनों कीमती धातुओं में तेज बिकवाली का दबाव दिख रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होना माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों ने संभावित न्यूक्लियर डील को लेकर बातचीत फिर से शुरू करने का ऐलान किया है, जिससे निवेशकों का रुझान सोने-चांदी जैसे सेफ हेवन से हटकर डॉलर की ओर बढ़ा है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि डॉलर मजबूत होने से भी आमतौर पर सोने-चांदी पर दबाव बनता है। वहीं कुछ विश्लेषकों का मानना है कि हाल के दिनों में कीमती धातुओं में आई तेजी अब ऊपरी स्तर पर पहुंच चुकी थी, जिसके बाद करेक्शन शुरू हुआ है।

Related posts

ट्विशा शर्मा केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- ‘हम दुखी हैं कि…’

News Author

दिल्ली में 2026 के पहले 15 दिन में 800+ लोग लापता, पुलिस आंकड़ों से बड़ा खुलासा

News Author

तमिलनाडु पर ₹13.18 लाख करोड़ का कर्ज, विजय सरकार के श्वेत पत्र से मची हलचल!

News Author

Leave a Comment