देश-विदेश ब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ीं, बुद्धा कॉलोनी थाने में एक और FIR दर्ज

पटना/पूर्णिया। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गिरफ्तारी के बाद जहां उनका इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है, वहीं अब उनके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह नया मामला पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना में दर्ज हुआ है, जिसमें सांसद और उनके समर्थकों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस कार्रवाई में रुकावट का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात पुलिस पप्पू यादव को गिरफ्तार करने उनके आवास पहुंची थी। इस दौरान सांसद ने गिरफ्तारी देने से इनकार किया और पुलिस व समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। हालात बिगड़ने पर सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले आईजीआईएमएस ले जाया गया, जहां से बाद में पीएमसीएच शिफ्ट किया गया। वहीं, उनकी जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी है।

इधर, पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को पूर्णिया में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर रिहाई की मांग की। वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि कानून की प्रक्रिया को साजिश बताकर पेश करना सही नहीं है, और दोषी होगा तो बचेगा नहीं, बेगुनाह होगा तो उसे नुकसान नहीं होगा।

Related posts

प्लेन टेकऑफ से पहले नशे में पकड़ा गया पायलट, कनाडा ने एयर इंडिया को अल्टीमेटम

News Author

4500 KMPH की तूफानी रफ्तार, SU-30MKI और तेजस से प्रचंड प्रहार

News Author

SC में ममता बनर्जी का बदला अंदाज: पहले विनती, फिर तीखे तेवर… CJI ने टोका!

News Author

Leave a Comment