Moradabadउत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

महाशिवरात्रि से पहले पीतल नगरी का बाजार गुलजार, शिव मूर्तियों की भारी डिमांड

मुरादाबाद। महाशिवरात्रि नजदीक आते ही पीतल नगरी मुरादाबाद का बाजार गुलजार हो गया है। इस बार भगवान भोलेनाथ और शिव परिवार की पीतल की मूर्तियों की देशभर से भारी मांग देखने को मिल रही है। कारोबारियों के मुताबिक कई राज्यों से लगातार ऑर्डर आ रहे हैं, जिससे लंबे समय बाद पीतल के मूर्ति व्यवसायियों के चेहरे पर रौनक लौट आई है।

कारीगर बारीक नक्काशी के साथ भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय सहित पूरे शिव परिवार की मूर्तियां तैयार कर रहे हैं। इन मूर्तियों की मांग सिर्फ स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि उज्जैन, बनारस, केदारनाथ, बिहार, लखनऊ, रामेश्वरम, गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में इनका निर्यात भी लगातार जारी है।

बाजार में पीतल की मूर्तियां 300 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। व्यवसायियों के अनुसार ग्राहक खासकर 5 से 6 इंच साइज की मूर्तियां ज्यादा खरीद रहे हैं। वहीं, इन्हीं साइज की मूर्तियों का सबसे अधिक निर्यात भी हो रहा है। 2000 रुपये तक की मूर्तियों की मांग सबसे ज्यादा बताई जा रही है।

व्यापारियों का कहना है कि करीब एक हफ्ते पहले से ही शिव मूर्तियों का निर्यात शुरू हो गया था और अब तक हजारों मूर्तियां अलग-अलग राज्यों में भेजी जा चुकी हैं। महाशिवरात्रि जैसे-जैसे नजदीक आएगी, मांग और बढ़ने की उम्मीद है।

Related posts

यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव: आज नामांकन, इन दिग्गज नेताओं के नाम सबसे आगे

News Author

मुरादाबाद में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, कांग्रेस नेता सचिन चौधरी और गार्ड गिरफ्तार

News Author

ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर बोले पंकज चौधरी, ‘जातिगत व्यवस्था बनाना भाजपा के संविधान के खिलाफ’

News Author

Leave a Comment