दुनिया

पाकिस्तान के सैन्य अड्डे पर अफगानिस्तान का ड्रोन हमला, 14 सैनिकों की मौत का दावा!

दक्षिण एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर हमलों का सिलसिला तेज हो गया है।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उनकी सेना ने पाकिस्तान के एक सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमला किया, जिसमें 14 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने और 11 के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

पाक सैन्य ठिकाने को नुकसान पहुंचाने का दावा

अफगान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक उनके एयरफोर्स ने पाकिस्तान के एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया।

हमले में सैन्य चौकी को भारी नुकसान पहुंचा और वहां मौजूद एक बख्तरबंद टैंक और एक सैन्य वाहन भी नष्ट हो गया। मंत्रालय ने कहा कि यह कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों के जवाब में की गई।

डूरंड लाइन पर चलाया गया ऑपरेशन

अफगानिस्तान का दावा है कि उनकी रक्षा सेना ने डूरंड लाइन के पास स्थित पूर्वी इलाकों में सैन्य ऑपरेशन चलाया।

यह ऑपरेशन खास तौर पर कुनार और नंगरहार प्रांतों के इलाके में किया गया।

पाकिस्तानी चौकी पर कब्जे का दावा

अफगानिस्तान ने यह भी दावा किया है कि इस ऑपरेशन के दौरान उनकी सेना ने एक पाकिस्तानी सैन्य चौकी पर कब्जा कर लिया।

हालांकि पाकिस्तान की ओर से इस हमले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सीमा विवाद के चलते बढ़ा तनाव

गौरतलब है कि डूरंड लाइन को लेकर दोनों देशों के बीच लंबे समय से विवाद रहा है।

पिछले कुछ दिनों से सीमा पर मोर्टार हमलों और हवाई हमलों की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और भी ज्यादा बढ़ गया है।

Related posts

ट्रंप ने 10% ग्लोबल टैरिफ बढ़ाकर 15% किया, बोले- अभी और बढ़ेगा!

News Author

अमेरिका-ईरान शांति समझौता: होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा, फ्रीज फंड होगा रिलीज, जानिए 10 बड़ी बातें!

News Author

ईरान-इजरायल जंग तेज: ईरान ने इजरायल के एयरपोर्ट को बनाया निशाना, हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला

News Author

Leave a Comment