उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

दरोगा भर्ती परीक्षा के विवादित सवाल पर CM योगी सख्त, आस्था पर टिप्पणी को बताया अस्वीकार्य!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक यानी दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है।

सीएम योगी ने सभी भर्ती बोर्ड के चेयरपर्सन्स को निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति, जाति, पंथ या संप्रदाय की आस्था पर अमर्यादित टिप्पणी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी।

पेपर सेटर्स को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्र तैयार करते समय विशेष सावधानी बरती जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों को ध्यान में रखते हुए पेपर सेटर्स को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएं और यदि कोई व्यक्ति बार-बार ऐसी गलती करता है तो उसे तुरंत प्रतिबंधित किया जाए।

सीएम योगी ने यह भी कहा कि यह नियम पेपर सेटर्स के एमओयू का हिस्सा बनाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

क्या है पूरा विवाद

दरअसल हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की परीक्षा में एक सवाल पूछा गया था—

“अवसर के अनुसार कौन बदलते हैं?”

इस सवाल के विकल्पों में “पंडित” भी शामिल था। यह प्रश्न सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद का कारण बन गया और कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर आपत्ति जताई।

जांच के आदेश

मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार की ओर से पहले ही जांच के आदेश जारी कर दिए गए थे।

इस मुद्दे पर कई भाजपा विधायकों ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के साथ-साथ जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

बारिश से फसल नुकसान पर भी लिया जायजा

इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान की भी जानकारी ली।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मैदान में रहकर किसानों से संवाद करें और नुकसान का आकलन करें। साथ ही राहत आयुक्त को भी अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर समय पर मुआवजे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

ग्रेटर नोएडा में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट, 21 फरवरी को PM मोदी और CM योगी रखेंगे आधारशिला

News Author

‘भाईचारा संगठन’ के जरिए नई सियासी चाल! चंद्रशेखर आजाद का दांव, क्या बढ़ेंगी मायावती की मुश्किलें?

News Author

सीआरपीएफ कैंप में बिना अनुमति घुसे दो युवक, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

News Author

Leave a Comment