Moradabadअपना शहर

दिवाली के दूसरे दिन भी ख़राब हवा से सबसे अधिक प्रभावित रामगंगा विहार व कांशीराम नगर,एक्यूआई 300 पार

दिवाली की रात जमकर आतिशबाजी हुई

Muradabad.मुरादाबाद में दिवाली की रात जमकर आतिशबाजी हुई। इसका असर दूसरे दिन भी देखने को मिला। विभाग के मुताबिक शहर का एक्यूआई 300 के पार रहा,दिवाली की रात हुई आतिशबाजी का असर दूसरे दिन भी रहा। हालात यह रहा कि मंगलवार देरशाम शहर का औसतन एक्यूआई एयर क्वालिटी इंडेक्स 304 के पार रहा।रामगंगा विहार और कांशीराम नगर सबसे अधिक प्रभावित रहे। यहां एक्यूआई 350 के पार रहाआतिशबाजी का असर हवा में 24 घंटे बाद तक बना रहा। मंगलवार की देरशाम भी कांशीराम नगर में एक्यूआई 359 और रामगंगा विहार में 353 दर्ज किया गया। इसके बाद सबसे खराब स्थिति ट्रांसपोर्ट नगर की रही। मंगलवार को यहां का एक्यूआई 331 रहाहालांकि पिछले साल के मुताबिक प्रदूषण के लिहाज से यह दिवाली राहत भरी रही। पिछले साल शहर का एक्यूआई 600 तक पहुंच गया था। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के जानकारों का कहना है कि 300 से अधिक एक्यूआई सेहत के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है।विभाग के मुताबिक शहर में छह स्थानों पर एयर मॉनिटरिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें बुद्धि विहार, इको हर्बल पार्क, रोजगार कार्यालय, जिगर कॉलोनी, कांशीराम नगर और ट्रांसपोर्ट नगर शामिल हैं। दिवाली के मौके पर पहले से अनुमान था कि एक्यूआई का स्तर बढ़ेगा लेकिन कई घंटे बाद तक प्रदूषण का स्तर कम न होना चिंता का विषय है

Related posts

एसएसपी मुरादाबाद के निर्देश पर थानों में हुई जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं

News Author

मुरादाबाद में लगातार बारिश से उफान पर ढेला नदी, ‘दमदम की पुलिया’ तक पहुंचा पानी, किसानों के चेहरे खिले

News Author

साइबर अलर्ट: आपकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर ठगों की नजर, AI के जरिए रच रहे अश्लील साजिश

News Author

Leave a Comment